अग्निवीर योजना और बेरोजगारी से युवाशक्ति आक्रोशित

कांग्रेस के प्रति जन जन में उमंग

पटौदी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भावी प्रत्याशी पटौदी विधानसभा सुखबीर तंवर ने पटौदी क्षेत्र के गांव बाबड़ा, खवासपुर, सांपका, जोड़ी, जनोला, सफेदारनगर, मुमताजपुर, लोकरा, दरापुर, लोकरी, मऊ, पलासोली, भोखरका, तुर्कापुर, बोहड़ा खुर्द, नूरपुर, बांस पदमका, ऊंचा माजरा एवं नरहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी की विफल नीतियों का विस्तृत वर्णन करते हुये डोर टू डोर प्रचार किया। ग्रामीणों को विश्वास दिलाया की क्षेत्र की जनता के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार का गठन होने पर भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षीय कुशासन में व्याप्त बेकायादगियों का अंत किया जायेगा। सुझाव पेटीका द्वारा ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध शिकायतों एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिये सुझावों का संकलन किया गया। युवाओं में अग्निवीर और बेरोजगारी से ग्रामीण युवाशक्ति आक्रोशित हैं। हरियाणा प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन टूट चूका है।

विधानसभा चुनाव से मात्र 6 महीने पहले मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री को सत्ताच्युत करके सरकार से बेदखल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। हजारों स्कूल मर्जर के नाम पर बंद करना शिक्षा व्यवस्था पर काला धब्बा है। स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचागत विकास नही होना, गुरुग्राम की आबादी में निरंतर बेहताशा वृद्धि और प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने वाले जिला गुड़गांव के सिविल अस्पताल में विगत 10 वर्षों में एक भी ईंट नही लगाकर उसको पार्किंग स्थल बना देना सरकार के अत्यंत घटिया प्रदर्शन की बानगी है। प्रदेश बेरोजगारी में प्रथम स्थान और 75% आरक्षण कानून न्यायलय दुवारा रद्द होना, युवाशक्ति का नशे और अपराध में अग्रसर होना, 10 वर्षों में 4 वर्ष से ज्यादा पंचायती राज भंग रहना, अनेक स्थानीय निकायों के लंबित चुनाव, प्रदेश में हत्या और जबरन वसूली कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह, तीन वर्षों से ज्यादा परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक नही होना, प्रॉपर्टी आईडी में 90% से ज्यादा त्रुटियां जिनको ठीक करवाने के लिये भ्रष्टाचार के नवीन आयाम स्थापित होना भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की विफलता के प्रत्यक्ष प्रमाण है।

प्रचार अभियान में मंजीत यादव, जय प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश सरपंच, लाल सिंह यादव, शशी, प्रधान सिंह, मंगल सिंह, ईश्वर सिंह, कुलदीप, बनवारी लाल, जगदेव यादव, देवेंद्र जांगड़ा, सचिन, लक्ष्य, पंकज तंवर उपस्थित रहे।

You May Have Missed