रक्षा बंधन कार्यक्रम 18 अगस्त, रविवार को, हजारों बहनों जीएल शर्मा को बांधेंगी रक्षा सूत्र ……..

नेकी राम फार्म में सुबह 10 आयोजित होगा कार्यक्रम 

गुरुग्राम। भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर शहर की महिलाओं की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहर की हजारों बहनें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा की को रक्षा सूत्र बांधेंगी। कार्यक्रम चिंतपूर्णी माता मंदिर के पास नेकी राम फार्म में सुबह दस बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा अर्जुन मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोष वत्स, उमा रानी चौहान ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर  हजारों बहनें जीएल शर्मा के निवास पर रक्षा पर्व मनाती हैं। इस बार यह कार्यक्रम नेकी राम फार्म पर आयोजित किया जाएगा। उमा रानी और संतोष ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के कोने कोने से बहनें पहुंच कर अपने भाई जीएल शर्मा को रक्षा सूत्र बांधेगी।

 जीएल शर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से परिवार की इकाई के रूप में किसी भी व्यक्ति की एक या दो बहनें होती हैं। लेकिन उनकी लाखों बहनें है। जिनका स्नेह और आशीर्वाद उन्हें दशकों से मिलता आ रहा है। भाई बहन के प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हजारों बहनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें लाखों बहनों का स्नेह और अशीर्वाद निरंतर मिल रहा है। बहनों का यही प्यार और आशीर्वाद उनकी ताकत हैं और इसी ताकत की बदौलत उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी को रक्षा बंधन के पावन पर्व की बधाई दी है।

You May Have Missed