कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक निकाला गया कैंडल मार्च

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। कोलकाता रेप मर्डर केस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इसकी अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने की। इस दौरान भाजपाई महिलाएं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक पहुंची और कैंडल मार्च कर विरोध जताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना आठ-नौ अगस्त की बताई जा रही है। ट्रेनी डॉक्टर रात को जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह उसकी बॉडी मिली। पुलिस के मुताबकक रेप के बाद मर्डर हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स सहित भाजपा पार्टी ममता बनर्जी सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि उस प्रदेश की मुख्यमंत्री महिला होने के नाते ऐसे जघन्य अपराध में आरोपितों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। यह चौकानें वाला और अस्वीकार्य है कि विपक्षी नेता और महिला नेता बंगाल में हुए जघन्य अपराध पर चुप है। उनकी चुप्पी महिलाओं के प्रति उनकी उदासीनता को बयां करती है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!