गरीब के बेटे नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस में बेचैनी : पंडित मोहन लाल कौशिक

मुख्यमंत्री नायब सैनी सेवा भाव से जनता के लिए कार्य कर रहे हैं : पंडित मोहन लाल कौशिक

जनआशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत कैथल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनदंन

चंडीगढ़,  12 अगस्त। जनआशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत कैथल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि गरीब के बेटे नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी है। मुख्यमंत्री द्वारा की जारी गरीब कल्याण की घोषणाओं और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से विपक्ष के लोग परेशान हो रहे हैं, जबकि नायब सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों से हरियाणा का हर वर्ग खुशहाल हो रहा है। हरियाणा की जनता तीसरी बार प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पार्टी कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कैथल पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक का वृंदावन गार्डन कैथल और ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत और अभिनदंन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद, पंडित मोहन लाल कौशिक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे माहौल को भाजपामय बना दिया। स्वागत और अभिनंदन से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। स्वागत समारोह से पहले प्रदेश अध्यक्ष बीपीआर स्कूल पुण्डरी में छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।

स्वागत समारोह और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंडित मोहन लाल कौशिक ने भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। भाजपा के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं, विधानसभा, जिला व बूथ स्तर पर बैठकें हो रही हैं। हमारे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है।

24 फसलों पर एमएसपी, 500 रुपए में सिलेंडर, 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने से विपक्ष हताश

पंडित मोहन लाल ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। सीएम सैनी ने 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने की घोषणा कर दी है। गरीबों को 1000 किलोमीटर तक फ्री यातायात करने का लाभ दिया है। अब किसानों को बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर पैसे नहीं देने पड़ेंगे इसकी गारंटी भी मुख्यमंत्री सैनी ने दी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में 133 करोड़ आबियाना का बकाया पैसा भी माफ कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 सालों में हमारी सरकार ने सड़कों, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना का का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। भाजपा ने किसान, युवा, गरीब और महिलाओं का पूरा ख्याल रखा है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक काम नायब सरकार ने किया है।  कांग्रेस ने कभी भी इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जनता की डिमांड आती है मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरे मन से उनकी सेवा करते हुए पूरा कर रहे हैं।

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है

पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने रविवार को ही 90 विधानसभाओं में रायशुमारी का काम किया है। कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों के सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं का पूरा मान और सम्मान किया जाता है।

कांग्रेस के काले कारनामों को जनता भूली नहीं है

कांग्रेस का हिसाब मांगो यात्रा पर पूछे गए सवाल पर पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि 2014, 2019 में प्रदेश की जनता ने हिसाब कांग्रेस दे दिया था और 2024 में भी जनता कांग्रेस का ही हिसाब-किताब पूरा कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की लूट-खसूट और काले कारनामों को भूली नहीं है। मैनीफेस्टो पर श्री कौशिक ने कहा कि जल्द ही मैनीफेस्टों कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। हमने हाल ही में चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है।  प्रेसवार्ता के दौरान विधायक कमलेश ढांडा, मुनीश कठवाड़, महामंत्री अमरपाल राणा उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!