पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने सिंचाई मंत्री को सौंपा ज्ञापन, निवास से बाहर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन 

नारनौल विधायक को भी सौंपा मांग पत्र

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। शनिवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ में कार्यरत शाखा पदाधिकारियों ने 23 सूत्रीय मांगपत्र सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव व विधायक ओम प्रकाश यादव विधायक नारनौल को उनके निवास पर सौंपा। इस मौके पर कर्मचारियों ने सिंचाई मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी भी की।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री से बातचीत का समय दिलवाएं जिसमें सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भवन तथा मार्ग विभाग तीनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की जायज़ मांगों का समाधान बातचीत द्वारा किया जाए। 

इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे जैसे पुरानी पैशन बहाली की जाएं, एलटीसी का तुरंत भुगतान किया जाएं, जो लोकडाउन के समय से रोका हुआ है। अगर किसी कर्मचारी को दी गई है तो बंदर बांट कर के दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम व टर्म अपाइंटमेंट, एमपीडब्लू, कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए। नारनौल में 2022 में जो ठेकेदार के द्वारा वेतन नहीं दिया गया है, वो तुरंत दिया जाएं। मई 2023 का कौशल रोजगार के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, वो तुरंत दिया जाएं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन पर एक स्पेशल इंक्रीमेंट दिया जाए। केन्द्र के समान वेतन व भत्ते दिए जाएं। तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे दिया जाएं। जैसे भवन व मार्ग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग में दिया गया है। कौशल कर्मचारियों के आई कार्ड, ईएसआईं कार्ड, व अनुभव अपलोड करवाएं जाएं व रेगुलर कर्मचारियों के कैसलैस कार्ड बनाए जाएं। सभी कर्मचारी की ड्यूटी के दोराना मृत्यु पर तीस लाख रुपए जोखिम भता की आर्थिक सहायता दी जाए व उसके आश्रित को नौकरी दी जाए। कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को महीने की सात तारीख को वेतन दिया जाए। इत्यादि मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, कैलाश सैनी, बाबू लाल, रामशरण यादव, रामचंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, नीरज, मास्टर शेर सिंह, सुमेर सिंह, राजाराम, विजय सिंह, जसविंदर सिंह, हवासिंह, दलीप सिंह, सुधीर, महीपाल, सुनील, अजय, प्रमोद, राजेश, राजबीर, शशिकांत, अरविन्द, सुधाकर, संजय, विष्णु, सहीत सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!