आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा 11 अग्रस्त को : उमेश अग्रवाल

गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी की एक विशाल जनसभा का आयोजन 11 अगस्त को रेलवे स्टेशन के निकट भीमगढ़ खेड़ी के जोहड़ वाले मैदान पर किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह की इस जनसभा को कामयाब बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठकों और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस जनसभा में व्यवस्था और जिम्मेदारियों के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन वीरवार की देर सायं गुरुग्राम के पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के शीतला माता रोड़ स्थित उनके कार्यालय पर किया गया।

पूर्व विधायक एवं आप के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में 11 अगस्त को होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जनसभा को लेकर उत्साह का माहौल है। बैठक में तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को न केवल जनसभा के लिए आमंत्रित करेंगे बल्कि उन्हें पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराएंगे। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में कितनी तेजी से विकास हुआ है। वहां हर व्यक्ति शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम की प्रशंसा कर रहा है। उसी तर्ज पर पंजाब में भी मुख्यमंत्री भगवत मान के निर्देश पर ताबड़तोड़ विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि इसी प्रकार जनहित के विकास कार्य कराने के लिए अब हरियाणा के लोग भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने को उत्सुक हैं। हरियाणा के लोग जान चुके हैं कि विपक्षी पार्टियां आप सरकारों के विकास कार्यों से तिलमिला कर इस पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। वीरवार को उनके कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रेखा भसीन, युवा जिलाध्यक्ष नितिन बत्रा, आईटी सैल के जिलाध्यक्ष पारष जुनेजा, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील गहलोत, ब्लाॅक अध्यक्ष नरेन्द्र चक्रवर्ती एवं लोकसभा सचिव प्रताप सिंह कदम सहित तीन दर्जन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ये सभी 11 अगस्त को सांसद संजय सिंह की जनसभा को विशाल रूप देने की तैयारियों में जुट चुके हैं।

You May Have Missed