हरियाणा में कांग्रेस की लहर, विधानसभा में जीत सुनिश्चित : लाल बहादुर खोवाल

कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते भाजपा में बेचैनी का माहौल : लाल बहादुर खोवाल

हिसार : हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बढ़ते प्रभाव पर प्रसन्नता जताई है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है और अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जतना काफी परेशान है। इसके विपरीत कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं में लोग विश्वास जता रहे हैं। कांग्रेस को लगातार मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा में बेचैनी का माहौल है।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े व लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रचनात्मक सोच व दूरदृष्टि के चलते हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है। सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा भी मील का पत्थर साबित हो रही है। इस यात्रा का प्रभाव हरियाणा विधानसभा में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा ने इससे पूर्व जनवरी माह में भी प्रदेशभर में यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला था और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना। अब वर्तमान में की जा रही पदयात्रा व जनसभाओं का भी सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को कांग्रेस की नीतियों को जानने व समझने का अवसर मिलेगा।

खोवाल ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े और झूठे वादे करके हरियाणा में दो बार सत्ता हासिल कर चुकी है लेकिन अब उसका पर्दाफाश हो चुका है और जनता अब उसके भ्रमजाल में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद और लचर कानून व्यवस्था से जनता बुरी तरह परेशान है। पिछले दस वर्षों से भाजपा के शासनकाल में मजदूर, गरीब, किसान, पिछड़ा वर्ग, व्यापारी व नौकरीपेशा सहित हर वर्ग विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। भाजपा ने इन लोगों की सुध लेने की अपेक्षा हमेशा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है। जनता अब समझ चुकी है कि व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए लोग कांग्रेस पार्टी में खुलकर विश्वास जता रहे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!