ईमानदारी और निष्ठा से गुरुग्राम के विकास को बढ़ाएंगे आगे : जीएल शर्मा

पार्टी के हर आदेश को शिरोधार्य किया, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से गुरुग्राम के विकास को आगे बढ़ाएंगे। अफसरशाही की लापरवाही की बदौलत आज शहर जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उन्हें हल करने के लिए एक खास रोडमैप और इच्छाशक्ति की जरूरत है। उनके पास दोनों हैं। जीएल शर्मा अशोक विहार फेज दो में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर भाजपा के जिला मंत्री महेश वशिष्ठ, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव, प्रेमचंद मौर्या, मदन शर्मा, सुखबीर कटारिया, महिपाल सहारण, अनिल अत्रि, राजपाल सेन, श्री भगवान प्रजापति, रमेश वाल्मीकि, दीपक राजपूत ने उन्हें फूल मलाएं पहनाकर तथा मान सम्मान की पगड़ी बांधकर जीएल शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। इससे पूर्व शर्मा का लक्ष्मी गार्डन के निवासियों ने भी पूरी आत्मियता से स्वागत किया। लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरुग्राम जैसे शहर के विधायक के रूप में जीएल शर्मा के जैसा व्यक्तित्व होना चाहिए। इससे पहले चकरपुर गांव में भी जीएल शर्मा का लेागों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

शर्मा ने कहा कि पिछले 30 सालों से वह अपने स्तर पर गुरुग्राम के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी प्रलोभन की राजनीति नहीं की। अपने सदचरित्र के प्रभाव से अधिकारियों का सहयोग लेकर लोगों की समस्याएं हल कराई है। यह काम अभी भी जारी और आगे भी निरंतर चलता रहेगा।

शर्मा ने कहा कि आज तक पार्टी ने उन्हें जो आदेश दिए हैं उसे हमेशा शिरोधार्य किया है। निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी के हर आदेश को माना है। पार्टी ने दो बाद उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी, वह उन्होंने बखूबी किया है। इस बार पार्टी जरूर उनके बारे में विचार करेगी। निश्चित ही पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर गुरुग्राम की जनता की सेवा का मौका देगी।

लापरवाह अफसरशाही ने बढ़ाई शहर में समस्याएं

जीएल शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम की मौजूदा समयाएं लपरवाह अफसरशाही की वजह से हैं। कुछ लापरवाह अधिकारियों ने कान में रुई भर ली है। पार्टी ने उन्हें मौका दिया और जनता का आशीर्वाद मिला तो वह रुई निकाल देंगे। अफसरशाही को लोगों की सुननी होगी। अधिकारियों को यह तय करना होगा कि गुरुग्राम में रहना है या नहीं। गुरुग्राम में वही अधिकारी रहेगा, जो जनता के काम करेगा। सरकार की अवधारणा सबका साथ, सबका विकास पर चलेगा। लापरवाह अधिकारियों को यहां रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम के विकास को आगे बढ़ाया है। कितनी ही योजनाएं, परियोजनाओं ने गुरुग्राम की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। आगे भी इस सतत विकास की प्रक्रिया को वह पूरी गति से आगे बढ़ाते रहेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!