पुलिस थाना सुशांत लोक बना हरियाणा का पहला ISO (9001:2015) सर्टिफाईड थाना

पुलिस कार्यशैली का पूर्ण रूप से अनुसरण करने, कानून के अनुसार थाना प्रक्रिया/दस्तावेज सहित सभी ड्यूटियों की अनुपालना करने तथा व्यवस्थित व अच्छे रखरखाव के लिए दिया गया ISO प्रमाण।

गुरुग्राम: 23 जुलाई 2024 – हमें यह बताते हुए बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि पुलिस स्टेशन सुशांत लोक गुरुग्राम को हरियाणा का पहला ISO 9001:2015 प्रमाणित पुलिस स्टेशन बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा पुलिस थाना सुशान्त लोक को ISO सर्टिफिकेट देने के निर्णय पर आज दिनांक 23.07.2024 को पुलिस थाना सुशान्त लोक, गुरुग्राम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि गुरुग्राम के बाकी थाने भी अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) की ऑडिट में खरे उतरेंगे ISO सर्टिफाईड बनेगें।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि अपराधियों/अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने, पीड़ितों को शीघ्रता से न्याय दिलाने, महिला/बच्चों व विशेष अपराधिक मामलों में विशेष कानून व्यवस्था की अनुपालना करने सहित कानून में दिए गए प्रावधानों तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस थाना में कार्यवाही की जाती है। पुलिस थाना द्वारा थाना परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी बोर्ड पर छपवाकर लगाई जाती है ताकि पीड़ित को यह पता लग सके कि पुलिस किस तरह से कार्य करती है और उन्हें पुलिस की सहायता कैसे मिल सकती है। इसी तरह से पुलिस थाना के रिकॉर्ड का व्यवस्थित रखरखाव, थाना प्रबन्धक, थाना मोहर्रर (मुंशी), अनुसंधान अधिकारी, संतरी ड्यूटी, हैल्प डेस्क सहित अन्य सभी ड्यूटियों की पालना कानून व उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाती है।

स्मरण रहे कि अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) की टीमों द्वारा थाना पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की सभी जानकारी प्राप्त करके थानों की ऑडिट की जाती है और थाना के लिए बताई गई कार्यशैली के अनुरूप कार्यवाही करने वाले थाना को ISO सर्टिफिकेट दिया जाता है। करीब 02 महीने पहले ISO की टीम द्वारा पुलिस थाना सुशान्त लोक की ऑडिट की गई थी। ISO की टीम द्वारा पुलिस थाना सुशान्त लोक की ऑडिट में पुलिस थाना द्वारा कानून व उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पूर्णतः पालन करना, रिकॉर्ड का व्यवस्थित रखरखाव, पुलिसकर्मियों की रहने, खाने की व्यवस्था सहित कार्य करने के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था, थाना परिसर को नियमित रूप से साफ-सफाई, मैस में चार्ट के अनुसार खाना उपलब्ध होना, संतरी, हैल्प डेस्क से लेकर थाना प्रबन्धक तक सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कानून व निर्देशों अनुसार किया जाना इत्यादि पाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस थाना द्वारा शिकायतकर्ता/पीड़ित के साथ पुलिस का मधुर व्यवहार, पीड़ित को शिकायत की रिसिविंग देना, शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करना, शिकायत पर की गई कार्यवाही का फीडबैक लेना इत्यादि सभी कार्य सुचारू रूप से पूर्ण करना पाया गया। ऑडिट में पुलिस थाना की कार्यशैली पूर्णतः सार्थक पाए जाने पर ISO टीम द्वारा थाना सुशान्त लोक को ISO सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा पुलिस थाना सुशान्त लोक को ISO सर्टिफिकेट देने के लिए श्री विकास अरोड़ा IPS, गुरुग्राम ने ISO की टीम का धन्यवाद किया तथा थाना सुशान्त लोक की पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य व ISO की ऑडिट में खरे उतरने पर शुभकामनाएं दी और भविष्य व अधिक उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने की ईच्छा जताई।

थाना सुशान्त लोक को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किए गए आयोजन में श्री विकास अरोड़ा IPS पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम, श्री अरुनेन्द्र द्विवेदी (मैनेजिंग डायरेक्टर SIS सर्टिफिकेशन), श्री प्रभात मिश्रा (डायरेक्टर ऑपेरशन्स SIS सर्टिफिकेशन), श्री टी. के. सिन्हा(ऑडिटर SIS सर्टीफिकेशन) सहित गुरुग्राम पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त व निरीक्षक मनोज, प्रबन्धक थाना सुशान्त लोक सहित थाना के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!