दीपेन्द्र हुड्डा ने जीता अहीरवाल का दिल,  अहीरवाल के सच्चे हितेषी : सरपंच अतेंद्र यादव

नाॅन स्टॉप नहीं फुल स्टॉप होना चाहिए भाजपा का नारा: यादव

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। लोकसभा सांसद ओर देश के लोकप्रिय युवा नेता चौधरी दिपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा मे अहीर रेजिमेंट की मांग को उठाकर अहीरवाल क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है। सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा ही सही मायने में अहीरवाल क्षेत्र के सच्चे हितेषी है। अहीरवाल क्षेत्र की कोई मांग हो या कोई बड़ा मुद्दा हो, दीपेन्द्र हुड्डा उसको समय समय उचित प्लेटफार्म पर उठाते हैं। अहीरवाल क्षेत्र की जनता भी इस बार कांग्रेस पार्टी ओर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ ख़डी है। 

उन्होंने कहा की अपने 10 वर्षो के शासनकल मे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहीरवाल क्षेत्र मे अनेकों विकास परियोजनाए स्थापित की ओर इस क्षेत्र का बखूबी विकास करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स और कैंसर इंस्टिट्यूट जैसे बड़े संस्थान बने। साथ ही 641 नए ग्रामीण अस्पताल सीएचसी और पीएचसी बने। भाजपा ने सत्ता में आते ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे इस कार्य पर फुल स्टॉप लगा दिया और प्रदेश में कोई भी बड़ा स्वास्थ्य संस्थान नहीं बनाया। 

सरपंच ऐसोसिएशन नारनौल के प्रधान ने कहा कि भाजपा ने 2014 में सत्ता संभालते ही प्रदेश में विस्तार ले रहे शिक्षा तंत्र पर भी फुल स्टॉप लगा दिया और 5000 स्कूलों को बंद कर दिया। भाजपा ने कौशल निगम और अग्निवीर जैसी योजनाएं लागू करके प्रदेश की पक्की नौकरियों पर भी फुल स्टॉप लगा दिया। आज हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा पक्के पद खाली पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 6 नई आईएमटी बनी और मारुति, एशियन पेंट्स जैसे कई बड़े उद्योग स्थापित हुए। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के इस औद्योगिक विकास पर भी फुल स्टॉप लगा दिया। यहां से उद्योग पलायन करने लगे। हुड्डा ने आरोप लगाया कि इसी तरह भाजपा ने कांग्रेस द्वारा शुरू की गई गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों को सौ-सौ गज के लिए मुफ्त प्लाट आवंटन की सबसे कल्याणकारी योजना पर भी फुल स्टॉप लगाया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!