जन सेवा केंद्र बने मददगार, पब्लिक जीएल शर्मा का जता रही आभार 

-शहर के कई हिस्सों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की ओर से खोले गए है जनसेवा केंद्र 

– आज से चार-आठ मरला में भी मिलेगी जनसेवा केंद्र की सुविधा 

गुरुग्राम।  हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में खोले गए जन सेवा केंद्र आमजन के लिए मददगार बन रहे हैं। यहां लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का हल तत्काल किया जा रहा है। अब उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर चक्कर काटने से राहत मिल गई है। एक ही स्थान पर उनकी सभी परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। सरकार की ओर से जिन सेवाओं को ऑनलाइन किया गया, उन सभी का यहां फायदा दिया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर से भी लोगों को छुटकारा मिल गया है। केंद्र में पहुंचने वाले लोग समस्याओं का समाधान होने पर जीएल शर्मा और उनकी टीम का आभार जता रहे हैं। इसी महीने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा की ओर से शहर के कई हिस्सों में जन सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर लोगों की विभिन्न  दस्तावेज से जुड़ी और अन्य परेशानियां दूर की जा रही है। केंद्रों पर लोगों की नई पेंशन के लिए आवेदन आसानी से कराए जा रहे हैं। फैमिली आईडी की त्रुटियां और नियमों का पालन करते हुए नई फैमिली आईडी भी बनाई जा रही  है। इसके साथ ही नए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, उनकी त्रुटियां भी दुरुस्त की जा रही है। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने सहित यहां कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इन केंद्रों में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जीएल शर्मा की यह पहल लोगों को रास आ रही है। 

सेवा से मिलता है सुकून : जीएल शर्मा 

जीएल शर्मा ने कहा कि उन्हें जन सेवा से सुकून मिलता है। उनका जन्म ही जनसेवा के लिए हुआ है। जब से उन्होंने होश संभाला है तब से उन्हें विरासत में जनसेवा का संकल्प दिलाया गया है। आज गुड़गांव को सच्चे जनसेवक की जरूरत है। जो अपने स्वार्थों की पूर्ति की बजाय गुरुग्राम के लोगों की सच्चे मन से सेवा कर सके। लोगों का आशीर्वाद और स्नेहाशीष मिला तो वह इस कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से आशीर्वाद लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार भाजपा उनके बारे में जरूर विचार करेगी। पार्टी उन्हें टिकट देगी और वह जनता के आशीर्वाद से गुरुग्राम के सपने पूरे करने का प्रयास करेंगे। 

 बुधवार से चार-आठ मरला में जनसेवा केंद्र होगा शुरू 

जन सेवा केंद्र कार्यक्रम के एवं गुरुग्राम भाजपा के सचिव महेश वशिष्ठ ने बताया कि अब तक हजारों लोग सेवा केंद्रों का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इन लोगों ने बताया कि सेक्टर 12, आचार्यपुरी, राजेंद्र पार्क, विष्णु गार्डन, रतन विहार, जय विहार, लक्ष्मी गार्डन, महालक्ष्मी गार्डन के बाद अब शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी चार-आठ मरला में जनसेवा केंद्र शुरू होगा। इसका उद्घाटन जीएल शर्मा जी बुधवार 17 जुलाई की शाम को करेंगे। इस सेवा केंद्र पर सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!