हरियाणा में भाजपा का 10 वर्ष का शासन साबित हुआ स्वर्णिम काल : रामबिलास शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री

भाजपा की जिला विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आयोजित

शाह के दौरे से पूर्व 13 जुलाई को नए प्रदेशाध्यक्ष बडोली व सीएम सैनी महेंद्रगढ़ में आयेंगे

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। भारतीय जनता पार्टी की जिला विस्तारित बैठक बुधवार को स्थानीय रेवाड़ी रोड़ स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने शिरकत की तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व मंच संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने किया। बैठक में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने मुख्यअतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, उसके बाद बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बैंक में मंत्री को आना था पर वह नहीं आ सके।
        
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा का पिछले 10 वर्षो का शासन स्वर्णिम काल साबित हुआ।
              
उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष अन्य दलों के कई वर्षो के शासन पर भारी साबित हुए। भाजपा की नीतियों ने कमजोर से कमजोर वर्ग को भी आगे लाने का काम किया है। ऐसे में अब यह कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा की नीतियों को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि केंद्र की तरह हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाई जा सकें तथा भाजपा शानसकाल में मिली आमजन हित की योजनाओं की सौगात को जारी रखा जा सकें।
            
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि हिंदू समाज सबसे बड़ा समाज है और राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिंसक कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कुचलकर चार बार संशोधन किया। उन्होंने आपातकाल लागू कर देश में काला अध्याय के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद सत्र के 136 मिनट के भाषण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार की सरकार  आम जन को समर्पित रहेगी।
        
फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने हेतु मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर सरकार की जन्म कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत रहने का आह्वान करते हुए किसी भी संगठन की जीत उसकी मजबृती पर ही निर्भर करती है।
           
अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षो के शासनकाल के दौरान भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। चाहे किसान, मजदूर, व्यापारी, आमजन, युवा वर्ग हो। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उनके योजनाएं क्रियान्वित की तथा उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, समय-समय पर यह भी सुनिश्चित किया। कार्यकर्ता इन्ही जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
        
इस मौके पर सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़, पूर्व प्रदेश सचिव एवं गुरुग्राम लोकसभा के इंचार्ज मनीष मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व शिवकुमार मेहता, महामंत्री भवानी सिंह, सत्यव्रत शास्त्री, अजीत कलवाड़ी, लख्मीचंद चौहान, मनीष संघी, जेपी सैनी, नरेंद्र झिमरिया, भारती सैनी, कमलेश सैनी, सरोज बाला शर्मा, कुलदीप यादव, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मोर्चो के महामंत्री, मोर्चो व प्रकोष्ठों के संयोजक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

13 जुलाई को महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष आएंगे

कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंडित रामबिलास शर्मा ने कहा भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारीयों में पूरी तरह जुट गई है। पूरे हरियाणा में आज के दिन जिला स्तर पर बैठके आयोजित की गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

श्री शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में अमित शाह की ओबीसी मोर्चा की बैठक की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 13 जुलाई को महेंद्रगढ़ में पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर महेंद्रगढ़ आ रहे हैं। आज के कार्यक्रम में 436 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने मोहनलाल बडोली को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का वह गोल-गोल जवाब दे गए।

Previous post

मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार 11 जुलाई को गुरुग्राम में 268 करोड़ से अधिक लागत की 37 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Next post

ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने ली लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक

You May Have Missed

error: Content is protected !!