घोटालाबाज कांग्रेस के बड़े लीडर जमानत पर हैं : गुर्जर

भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करके आमजन को घर बैठे ही सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है : गुर्जर

पंचकूला विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में कंवरपाल गुर्जर ने कहा- मतदाताओं को भ्रमित करना कांग्रेस की आदत बन गई है

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिन्द्र शर्मा ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया

पंचकूला, 7 जुलाई। पंचकूला जिला की दोनों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए रविवार को विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक में मंथन हुआ। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संदेश को घर-घर पहुंचाना, पंचकूला में हुई विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बनाए गए 90 दिनों के रोड मैप पर काम करना, बोगस वोटों को कटवाना और नई वोटों को बनवाने पर भी चर्चा हुई। आने वाले 75 दिनों की योजना बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन हुआ।

कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने पर सभी नेताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री विरेंद्र राणा ने बैठक में रखा जिसका अनुमोदन पूर्व विधायक लतिका शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केंद्रीय व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, आज का राजनीतिक परिदृश्य और आने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं की भूमिका विषय पर अपना संबोधन रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा चुनाव में समय कम रह गया है, इसलिए हम सबको बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मुंह से सदा झूठ निकलती रहती है। झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने की कांग्रेस को आदत हो गई है। कांग्रेस के पास विधानसभा चुनाव में कहने को कुछ नही है। कांग्रेस के घोटाले और जमानत पर चल रहे इनके नेत्त्व की पोल जनता में खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता तीसरी बार भी कांग्रेस को हार का स्वागत हरियाणा में चखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की नीतियां और हमारे कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है।

कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में एक दशक से भाजपा की पारदर्शिता से चल रही सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए आमजन तक घर बैठे ही सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। कांग्रेस के समय में तो लाइनों में लगना पड़ता था। हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को अब तक 12 हजार 500 करोड़ रूपय फसल खराब का मुआवजा दिया है जबकी काग्रेस सरकार दो-दो रूपये के चेक देती थी।

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि नायब सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के 49 हजार 325 किसानों के खातों में सीधे 133.82 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। भावांतर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना जैसी अनूठी योजनाएं किसानों के लिए लागू की है, जिससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। कृषि क्षेत्र में जिस तरह से भाजपा सरकार काम कर रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि सरकार बीज से बाजार तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए टेल तक पानी पहुंचाया है, वहीं पर पानी का जलस्तर उपर उठाने के लिए 1500 तालाबों का निर्माण करवाया है और यह लक्ष्य 8000 तालाब निर्माण का है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि केन्द्र सरकार दे चुकी है। जहां तक एमएसपी के रेट का प्रश्न विपक्षी दल उठाते रहते है वहां यह बताना जरूरी है कि 2014 के बाद एमएसपी में 100 प्रतिशत से लेकर 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे अधिक 14 फसलों की खरीद की व्यवस्था हरियाणा सरकार ने की है।

श्री गुर्जर ने कहा कि हेल्थ से लेकर वेलनेस तक हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा है और इससे बड़ी संख्या में रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके बन रहे हैं। अप्रैल 2014 में भारत में सिर्फ 209 एयरलाइन रूट्स थे। अप्रैल 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 605 हो गई है। हवाई यात्रा में हो रहे इस विस्तार का सीधा लाभ टीयर-2, टीयर-3 शहरों को हो रहा है। 10 वर्षों में देश के 21 शहरों तक मेट्रो सुविधाएं पहुंची है। वंदे मेट्रो जैसी कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

भाजपा सरकार में पचंकूला को विकास के लगे हैं पंख : ज्ञानचंद गुप्ता

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरपंचों का बढ़ाया मान और सम्मान : गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भी हरियाणा सरकार की उपलब्धियां और पंचकूला के विकास पर बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले पंचकूला विपक्ष की सरकारों द्वारा उपेक्षित रहता था। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद उपेक्षित पंचकूला अपेक्षित पंचकूला बन गया है। 10 वर्षों में पंचकूला में इतने ऐतिहासिक विकास के काम हुए हैं जो कभी सोचे नहीं जा सकते थे। श्री गुप्ता ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस का समय याद रखना चाहिए कि गैस के लिए भी तरसना पड़ता था। कांग्रेस के समय गरीब लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती थी। क्षेत्रवाद और भेदभाव के हिसाब से युवाओं को कांग्रेस शासन में नौकरियां मिलती थी।

श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पारदर्शी सिस्टम खड़ा जिसके तहत युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार हर रोज जनहित में नए-नए कदम उठा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरपंचों के मान-सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी कार्यक्रमों में सरपंचों की कुर्सी भी डीसी और एसपी के साथ लगा करेगी। सरपंच ही ग्राम सचिव की एसीआर लिखेंगे। मुख्यमंत्री सरपंचों को 21 लाख रुपये तक के काम करने की आजादी दी है।

श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने दो किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का मंथली मिनिमम चार्ज खत्म कर बड़ी राहत दी है। शहरी आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्लॉट के स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए गए व 14 शहरों में ड्रा के माध्यम से करीब 15 हजार 250 प्लॉटों का आवंटन कर गरीब व्यक्ति को घर देने का महत्वपूर्ण काम किया है। भाजपा साशन में बुढ़ापा पैन्शन 1 हजार रूपय से 3 हजार कर बुजुग्रो को सम्मान दिया।

चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : दीपक शर्मा

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संगठनात्मक विषय पर बोलते हुए कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। इसे किसी एक पदाधिकारी के भरोसे नहीं किया जा सकता है। हम सबकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम रह गया है, इसलिए हम सबको बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बहुत तेजी से काम करना होगा।
दीपक शर्मा ने कहा कि कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समाज प्रमुखों को आवश्यक रूप में शामिल करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। श्री शर्मा ने कहा कि कहा कि यह भी सुनिश्चत करें कि पन्ना प्रमुख भी बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होने चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हरियाण में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना तय है।
विस्तृत जिला कार्यकारिणी को प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यकारिणी के समापन पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी कर्मठता, लग्न से जनता के बीच जाएंगे और जिला की दोनों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, जिला महामंत्री परमजीत कौर, वरिन्द्र राणा, मंडलों के अध्यक्ष युवराज कौशिक, जेपी जांगड़ा, एडवोकेट सिद्धार्थ राणा, सुखबीर, नराताराम, भूवन जीत सिंह, गौतम राणा, मदन धीमान के अलावा प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!