ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश को पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया

चंडीगढ़/जींद, 7  जुलाई।  आज जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवम भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है इसके लिए आज यह प्रदेश कार्यकारिणी ध्वनि मत से मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है। कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री जीने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रु की छात्रवृति देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवम नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रु आंबटित कर “सबका साथ, सबका विकास” को सार्थक किया है। ओबीसी मोर्चा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी में ध्वनि मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ओबीसी वर्ग से एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंदर नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश का आम चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवम प्रदेश सरकार को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है। गत लोक सभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा को भरपूर मात्रा में वोट करके तीसरी बार केंद्र में भाजपा की मोदी जी के केंद्र में सरकार बनाने में मदद की है।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रछपाल वर्मा, सह प्रभारी राहुल नागर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल व रामेश्वर प्रजापति, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख संदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष बलविंदर धीमान आदि उपस्थित रहे।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रछपाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक लाख अस्सी हजार से कम आय वाले परिवारों के घर की छत पर सौर यंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त बस यात्रा वाली हैप्पी योजना ब राम मंदिर दर्शन हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम तक मुफ्त वातानुकूलित बस यात्रा कराने की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी और इसे घर घर पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया।

कार्यकारिणी बैठक का प्रारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दिन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।

प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने आज सभी जिलों के प्रभारियों की भी घोषणा की।

1. पंचकुला:  रमेश पाल नोहनी
2. अंबाला : संदीप वर्मा
3. यमुनानगर: नरेश सैन
4. कुरुक्षेत्र: कर्म सिंह बिट्टू
5. करनाल: डा. राजबीर आर्य सैनी
6. कैथल: मुकेश राठौर
7. पानीपत: कृष्ण रोहिल्ला
8. सोनीपत: श्याम सुन्दर करगवाल
9. रोहतक:  प्रवीण कश्यप
10. जींद: धीरज सैनी
11. झज्जर: सज्जन यादव
12. भिवानी: नीरज प्रजापति
13. दादरी : बक्शी सैनी
14. सिरसा: रत्न सैनी
15. हिसार: डा. विनोद स्वामी
16. रेवाड़ी: प्रेम मौर्य
17. फतेहाबाद: सुरेंद्र सैनी
18. महेंद्रगढ़: शारदा यादव
19. पलवल: अशोक स्वामी
20. फरीदाबाद: नंद किशोर बघेल
21. गुरुग्राम: सरिता जांगिड़
22. नूंह: महेंद्र सिंह

error: Content is protected !!