कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं उठाई हरियाणा पुलिस कर्मचारियों की आवाज

हरियाणा पुलिस कर्मचारी समर्थन के लिए कांग्रेस नेताओ की बाट देखते रह गए

नवीन जयहिंद के ट्वीट को रिट्विट करते देखे गए पुलिस कर्मचारी

रौनक शर्मा

पंचकुला/ गत दिनों हरियाणा पुलिस कर्मचारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी मांगो के लिए आवाज उठा रहे थे जिसमे उन्होंने ट्विटर पर अभियान चलाया और हजारों की संख्या में ट्वीट ओर रिट्विट किए वही हरियाणा पुलिस के कुछ कर्मचारियों में कांग्रेस के नेताओ के प्रति गुस्सा भी दिखाई दिया

हरियाणा पुलिस के कर्मचारी जो ट्विटर अभियान में शामिल थे उन्होंने बताया कि कांग्रेस के किसी नेता ने हमारी मांगो को लेकर सोशल मिडिया पर न तो कोई ट्वीट किया और ना ही हरियाणा पुलिस की मांगो को लेकर कोई वीडियो जारी की

कांग्रेस पार्टी वर्तमान में विपक्ष में है और विपक्ष का काम जनता के मुद्दे उठाना है लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाने की बजाए अपनी राजनीतक रोटिया सेख रही है हरियाणा पुलिस कर्मचारियों की मांगो से हरियाणा कांग्रेस के नेताओ को क्यों दिक्कत है

क्या कांग्रेस सत्ता में आने के लिए पुलिस परिवार की वोट नहीं चाहती है, या फिर हरियाणा पुलिस की मांगो के पक्ष में नहीं है

आज कांग्रेस के किसी नेता ,सांसद, विधायक ने हरियाणा पुलिस कर्मचारियों की मांगो का समर्थन ना करके ठीक नहीं किया है इससे हरियाणा पुलिस कर्मचारियों में कांग्रेस नेताओ के प्रति भारी रोष व्याप्त है

वही सोशल मीडिया पर जयहिंद की वायरल हो रही एक वीडियो को हरियाणा पुलिस के कर्मचारी ट्वीट ओर रिट्विट करते रहे क्योंकि पहले भी जयहिंद ही हरियाणा पुलिस की मांगे उठाता रहा है और सरकार पर इसका असर भी हुआ जिसके चलते सरकार को हरियाणा पुलिस कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने पड़े वही सोशल मिडिया पर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी जयहिंद का धन्यवाद करते भी दिखाई दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!