भाजपा ने होर्डिंग, बैनर, झण्डों और स्वागत द्वार बनाकर शहर को सजाया

विस्तारित कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

विस्तारित कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर सीएम नायब सैनी ने भी पदाधिकारियों की ली बैठक

ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम में होगी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक

पंचकूला, 28 जून। भारतीय जनता पार्टी की 29 जून को पंचकूला में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, इसलिए सुरक्षा व व्यवस्था को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। शुक्रवार को  प्रदेश महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने भी बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।  विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली सह चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।माता

मनसा देवी के पवित्र शहर पंचकूला में केंद्रीय गृहमंत्री के आने को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तैयारियां की है। पूरे शहर को होर्डिंग, बैनर, झण्डे लगाकर सजा दिया गया है। श्री शाह का स्वागत भव्य हो इसके लिए भाजपा ने स्वागत द्वार लगाए हैं। यहां आने पर किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। भाजपा ने अस्थायी चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर ही कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है। उन्होंने कहा कि विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के साथ ही विधानसभा चुनाव का आगाज हो जाएगा। शनिवार को ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम के मल्टीपपर्ज हॉल में होने वाली बैठक तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखने में कारगर साबित होगी।विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए श्री सैनी ने कहा कि यह बैठक दो सत्रों में होगी। बैठक में करीब 4500 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। पहले सत्र की बैठक 11 से 1 बजे तक होगी जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेंगे साथ ही विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

अरविंद सैनी ने कहा कि दूसरा सत्र 1 से 5 बजे तक का होगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में होने वाली यह बैठक भाजपा के लिए बड़ी अहम। केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन के साथ ही तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखी जाएगी। अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे।  श्री सैनी ने बताया कि  विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में 90 की 90 विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रवेश के लिए कार्यकर्ताओं के पहचान पत्र बना दिए गए हैं।

विस्तारित कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगा : नायब सैनीलो

कसभा चुनाव में कांग्रेस ने खूब झूठ फैलाया है : सैनी

भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी पार्टी कार्यालय पंचकमल में पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सीएम नायब सैनी, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पदाधिकारियों से विस्तारित कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को बैठक की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप बताया और कहा कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने खूब झूठ फैलाया है। कांग्रेस के झूठ और लालच की राजनीति की पोल पट्टी जनता के सामने खुल भी चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग फिर कोई नए झूठ और फरेब के साथ चुनाव के मैदान में आकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस का झूठ अब ज्यादा ना चल पाए इसके लिए हम सभी को प्रखरता से और मजबूती से काम करना होगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से खुश है। जनता ने इस बार कांग्रेस का पूरी तरह से सुपड़ा साफ करने का मन बनाया हुआ है, लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को भी कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ और लालच देने वाली नीतियों की पोल खोलने का समय है।श्री

सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं कि कांग्रेस का मकसद जनता की सेवा करना नहीं है, बल्कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को होने वाली विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक काफी अहम होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!