विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया विशेष कार्यक्रम

05 जून 2024, गुरुग्राम – ब्रह्माकुमारीज के भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि अत्यधिक लोभ वृत्ति पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति मन से शुभ भावना, शुभ कामना रखना बहुत जरूरी है। मनुष्य के संयम और नियम पर न चलने के कारण ही प्रकृति आज अपनी मर्यादा तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं साफ पर्यावरण ही सुखद अनुभव करा सकता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से भोराकलां की जिला पार्षद अंजू शर्मा ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही धरती के तापमान में इस प्रकार की वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंत में एक पेड़ तो हर व्यक्ति अपने साथ ले जाता है।

कार्यक्रम में सोलापुर, महाराष्ट्र से बीके सोम प्रभा, पटौदी बीपीओ ब्लॉक से पंकज डागर, बृजपुरा के सरपंच कारण सिंह एवं अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस

अवसर पर ओम शांति रिट्रीट की ओर से चार माह के लिए विशेष कल्प तरूह अभियान की भी शुरुआत की गई। आशा दीदी ने सभी को तुलसी के पौधे भेंट किए।