भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। हरियाणा में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, कल जहां बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक कार शोरूम में साढ़े 7 लाख रुपए की लूट की वारदात का मामला सामने आया था वहीं अब नारनौल में भी लूट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी संगठन आज एकत्रित होकर शहर थाना पहुंचे। उन्होंने घटना पर विरोध जताते हुए तुरंत लूटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

जी हां, यहां रात को करीब 9 बजे एक हार्डवेयर व्यापारी से स्कूटी पर सवार 3 बदमाशों द्वारा 6 लाख रुपए लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तुरंंत फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार नारनौल शहर में आजाद चौक के पास गांधी प्याऊ के सामने अशोक कुमार गर्ग दुकान बंद कर नगदी लेकर स्कूटी पर पुरानी मंडी स्थित अपने घर की ओर आ रहा था। उसके साथ उसका एक कर्मचारी भी था। मेहता चौक के पास अंडरपास पर पहुंचे ही थे कि रास्ते में स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगा उसे रूकवा लिया। तीनों के हाथों में लठ थे। कुछ समझ पाता कि इतनी ही देर में उसकी स्कूटी पर लठ मारे और युवकों ने 6 लाख रुपए से भरा बैग ले उड़े। वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।