कांग्रेस झूठी और गुमराह करने वाली पार्टी : राजनाथ सिंह

कांग्रेस ने हमेशा जनता की आंखों में धूल झोंकी और धोखा दिया है : राजनाथ सिंह

मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है

चंडीगढ़ , 22 मई।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश भर में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यो के बूते पर फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। केंद्रीय रक्षामंत्री बुधवार को भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में भिवानी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। यहा रक्षामंत्री ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। श्री सिंह ने इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को जिताने की अपील की। विजय संकल्प रैली की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने की तथा संचालन पारस डालमिया ने किया।

रैली में पहुंचने पर चौ. धर्मबीर सिंह, वित्त मंत्री जेपी दलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि, विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड, लोकसभा संयोजक श्ांकर धूपड़ ने संयुक्त रूप से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।  वहीं रैली के दौरान अधिवक्ता ठाकुर अजीत सिंह, पूर्व डीजीएम ठाकुर अजीत सिंह, ठाकुर बृजपाल परमार, ओमवीर तंवर ने पगड़ी पहनाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ का स्वागत किया। इससे पूर्व स्थानीय पुलिस लाईन में हेलीकॉप्टर से उतरने पर अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का परिचय भी लिया।

विधायक घनश्याम सर्राफ के संयोजन में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोलते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुए भारत की ताकत का कमाल है कि पाकिस्तान की संसद ने भी माना है कि पुलवामा हमला पाकिस्तान ने कराया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने उरी व पुलवामा हमले को स्वीकार किया था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी भी लक्ष्मी जी हाथ हिलाते, झाडू लगाते हुए या हाथी पर बैठकर आते नहीं देखा होगा। लक्ष्मी जी हमेशा कमल पर बैठकर आती है और हाथ में भी कमल का फूल लेकर आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े सोच समझकर चुनाव चिह्न चुना है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे एक बार फिर से मोदी सरकार को लाना है, ताकि देश को विश्व में सबसे ताकतवर और सबसे धनवान देश बनाया जा सके।

आम आदमी पार्टी को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरू अन्ना हजारे को भी धोखा दिया है। आंदोलन के समय केजरीवाल ने कहा था कि मैं राजनीतिक पार्टी नहीं बनाउंगा और ना ही चुनाव लडूंगा, लेकिन केजरीवाल ने पार्टी भी बनाई और चुनाव भी लड़ा और अब शराब घोटाला में आरोपी भी है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस नेता के मन में जनता के प्रति नीयत में कोई खोट नहीं होगा वह नेता जनता की आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं, मुंह फेर कर बात नहीं करते। विपक्षी पार्टी ने हमेशा जनता की आंखों में धूल झोंकी है, उनके साथ दगा किया है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति के आरक्षण के समाप्त करने की अफवाह फैला रही है और लोगों को भ्रमित कर रही है।  वन नेशन और वन इलेक्शन पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू किया जाएगा और इसका खाका तैयार हो चुका है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना केवल 2024, बलिक 2029 में भी देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर झूठी ब्यानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की झूठी बात फैला रही है, जबकि हकीकत यह है कि भारत का संविधान खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है।
वित्त मंत्री जेपी दलाल व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है तथा विश्व भर में एक अलग साख बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मजबूत हुई है। दूसरे देशों में घुसकर मारने की क्षमता आज भारत में है। रैली को मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, विरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, भवानी प्रताप, शशीरंजन परमार ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिवकुमार पाराशर, दादरी जिला अध्यक्ष किरण कलकल, बबीता तंवर, जोगेंद्र तंवर, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा जिला अध्यक्ष सतीश चांगिया राजपूत, रामकिशन हलवासिया, बृजपाल सिंह परमार, अविनाश सरदाना, विजय लालावासिया, नरेश भुरू, सतेंद्र परमार, सत्यनारायण गुज्जर, सुभाष हिंदुस्तानी, सज्जन खनगवाल, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, प्रदीप किराड़, अशोक कनौजिया, देवसर सरपंच संजय तंवर, सुंदरपाल तंवर, मनोज तंवर तिगड़ाना, अनिल शर्मा, कमल परमार फौजी, महेश यादव, चंदा गुप्ता, राजेश जांगड़ा, विनोद चावला, बाबूलाल स्वामी, विनोद स्वामी, विकास काठपालिया, रेखा राघव, दिनेश तंवर बिन्नु, नवीन गुप्ता, धर्मेंद्र जिंदल, हर्षदीप डुडेजा, रोहताश चौहान, मामनचंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!