इनमें 78 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं शामिल

25 मई को लोकसभा के नौ हलकों में होगा मतदान

गुरूग्राम, 16 मई। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 2024 के आम चुनाव में इस बार 25 मई को 25 लाख 73 हजार 411 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 13 लाख 61 हजार 505 पुरूष, 12 लाख 11 हजार 828 महिलाएं तथा 78 ट्रासंजेंडर वोटर शामिल हैं।

गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 26 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था। नवोदित युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपना नाम इस सूची में शामिल करवाया है। गुरूग्राम जिला के चारों हलकों में 77 हजार 329 नए वोट बनाए गए हैं।

इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25 लाख 73 हजार 411 हो गई है। इनमें रेवाड़ी जिला के बावल हलके में 1 लाख 85 हजार पुरूष, एक लाख 8 हजार 480 महिलाएं व एक ट्रांसजेंडर सहित कुल दो लाख 26 हजार 995 मतदाता हैं। रेवाड़ी हलके में एक लाख 30 हजार 867 पुरूष, एक लाख 19 हजार 757 महिलाओं व 6 ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 50 हजार 630 वोटर हैं। गुरूग्राम जिला के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 31 हजार 629 पुरूष, एक लाख 20 हजार 323 महिलाएं, 6 ट्रांसजेंडर के साथ कुल दो लाख 51 हजार 958 वोटर हैं। बादशाहपुर हलके में दो लाख 62 हजार 984 पुरूष, दो लाख 34 हजार महिलाएं व 16 किन्नर सहित चार लाख 97 हजार 044 वोटर है।

डीसी ने बताया कि गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 22 हजार 152 पुरूष, दो लाख दो हजार 40 महिलाएं व 19 किन्नर समेत चार लाख 24 हजार 211 मतदाता हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 48 हजार 544 पुरूष, एक लाख 30 हजार 189 महिलाओं तथा 8 ट्रांसजेंडर वोटर सहित दो लाख 78 हजार 741 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हैं। नूंह विधानसभा में एक लाख 8 हजार पुरूष, 93 हजार 916 महिलाएं, 17 किन्नर सहित कुल दो लाख दो हजार 373 वोटर हैं। फिरोजपुर झिरका हलके में एक लाख 29 हजार 384 पुरूष, एक लाख 11 हजार 223 महिलाओं व एक किन्नर सहित दो लाख 40 हजार 608 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पुन्हाना में एक लाख 8 हजार 991 पुरूष, 91 हजार 856 महिलाओं व 4 ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 851 मतदाता हैं। इस प्रकार से गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 61 हजार 505 पुरूष, 12 लाख 11 हजार 828 महिलाओं एवं 78 किन्नर समेत कुल 25 लाख 73 हजार 411 मतदाता हैं। मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र में कुल 2481 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नौ विधानसभा क्षेत्र के 2407 स्थाई बूथ और 1200 से अधिक मतों वाले बूथ के साथ नए बनाए गए 74 सहायक बूथ शामिल हैं।