36 बिरादरी को 19 मई पहरावर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता देने फतेहाबाद पहुंचे जयहिंद

फतेहाबाद के कोचिंग सेंटर में मास्टर बने जयहिंद

भगत सिंह से प्रेरणा ले अपने अधिकारों और हकों के प्रति जागरूक बने आज की जनता – जयहिंद

वोट मांगने आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एसवाईएल पर बोले – जयहिंद

रौनक शर्मा

फतेहाबाद | जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद मगलवार को फतेहाबाद में 36 बिरादरी को जन्मोत्सव का चूल्हा न्यौत देने पहुँचे । इस मौक़े पर जयहिंद ने ब्राह्मण धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और उसका न्योता 36 बिरादरी का भाईचारा 36 बिरादरी को घर -घर दे कर आएगा | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी | सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) को जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया और समाज के हक की आवाज उठाते है उन्हे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित किया जायेगा

अपनी समस्या के लिए आवाज खुद उठाये युवा – जयहिंद

नवीन जयहिंद फतेहाबाद में ब्राहमण धर्मशाला के नजदीक ही कोचिंग सेंटर में टीचरों के बुलावे पर पहुंचें | जयहिंद ने कोचिंग ले रहे लड़कों -लड़कियों को सबसे पहले अपने अधिकारों के प्रति कानून के प्रति जागरूक होने और भगत सिंह को पढने की सलाह दी | जिन नौकरियों के लिए वे तैयारी कर रहे है वो आज भी कोर्ट में अटकी पड़ी है | उन्होंने मोजूद युवाओं के लिए बेरोजगारों की बारात की शुरुआत रोहतक से की थी | जब अपने आधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत होती है तब युवा पीछे खिसक जाता है | भगत सिंह को पढ़े और उनसे प्रेरणा ले अपने हक़ के लिए लड़ना सीखें | नहीं तो कोई भी सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं करेगी | जब उन्होंने रांडों/ बेरोजगारों की बारात निकाली थी तब खुद मुख्य मंत्री ने कहा था कि वे नौकरियां निकालेंगे और 60 हजार नौकरियां भी निकली | लेकिन बाद में कुछ भर्तियाँ कोर्ट की भेंट चढ़ गई | आज भी वे युवाओं के साथ खड़े है लेकिन खुद को आगे आना होगा तभी समस्या का समाधान होगा |

जयहिंद ने साथ ही मोजूद स्टूडेंट्स को 19 मई पहरावर को मनाये जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव का चूल्हा न्योता दिया |

कुरुक्षेत्र वोट मांगने आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एसवाईएल पर भी बोले – जयहिंद

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में इंडिया गंठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगने आने पर तंज कसते हुए कहा कि ये हरियाणा के लोगो से वोट ले सकते है लेकिन हरियाणा की जनता की हक़ की बात नहीं बोल सकते | जयहिंद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एसवाईएल पर क्यों नहीं बोल रहे है | एसवाईएल का जिक्र आते ही इन्हें सांप सूंघ जाता है, इनकी जीभ को लकवा जाता है क्या | आज ये किस मुहं से वोट मांगने आये है | कुरुक्षेत्र धर्मनगरी और धर्म यही कहता है कि हरियाणा को उसका हक़ एसवाईएल का पानी मिलना चाहिए | माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में यही कहा है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिये | अगर आज वो आये है कुरुक्षेत्र की जनता और मीडिया उनसे एसवाईएल पर सवाल जरुर करें और एसवाईएल पर उनकी पार्टी और उनके उम्मीदवार क्यों नहीं बोल रहे है |

You May Have Missed

error: Content is protected !!