सुभाष बराला की उपस्थिति में गांव गाजूवाला की सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सभी लोगों को ज्वाइन कराई भाजपा

भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है : सुभाष बराला

भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रहित और जनसेवा का काम करना है : बराला

चंडीगढ़/  फतेहाबाद, 16 मई। लोकसभा चुनाव में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गाँव गाजूवाला की सरपंच श्रीमती रीना देवी और सरपंच प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा मे शामिल हुए। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सभी लोगों को भाजपा ज्वाइन कराई और पार्टी में उनका स्वागत किया। सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा में शामिल सभी साथियों को पूरा मान सम्मान मिलेगा।

सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीतती आ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र हित व जनसेवा की बात करती है, इसलिए भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करेंगे।

सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी साथी भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें। श्री बराला ने कहा कि 25 मई को खुद भी और दूसरों से भी कमल के फूल पर वोट डलवाएं और भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करें।

सरपंच श्रीमती रीना देवी और सरपंच प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह की अगुवाई में राम स्वरूप, सतीश उर्फ डीसी, विक्रम, विक्की, संदीप, कुलदीप, कृष्ण, सुशील, बलबीर प्रेमी, नन्हा, चंद्र, दिलबाग, मोनू, सतीश शर्मा, सुशील आदि भाजपा में शामिल हुए। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!