राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर देखा था सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना

देश के अन्नदाता किसानों का किया जाएगा सारा कर्जा मॉफ, समर्थन मूल्य को दिया जाएगा कानूनी दर्जा

महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा एक लाख रुपये प्रतिवर्ष

चंडीगढ़/फतेहाबाद, 07 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने सरपंचों के सारे अधिकार छीनकर गांवों के विकास को बाधित कर दिया है, स्थानीय निकायों को कमजोर किया जा रहा है, कांग्रेस की सरकार बनने पर सरपंचों के अधिकार बहाल किए जाएंगे और स्थानीय निकायों को पहले की भांति शक्तिशाली बनाया जाएगा। देश के अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उनका सारा कर्जा मॉफ किया जाएगा और समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां इस देश को और देश की जनता को मजबूत बनाएंगी।

कुमारी सैलजा ने मंगलवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव धांगड से चुनावी दौरा शुरू किया, जहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भव्य स्वागत किया। गांव बडोपल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को एक राष्ट्र के रूप में हमारी चुनौतियों और अवसरों को पहचानने की क्षमता का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने ही पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना देखा था। राजीव गांधी मानते थे कि सरकार में सहभागिता से अथाह ऊर्जा उत्पन्न होगी और यह समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव करेगी। वे पंचायती राज और नगर पालिका विधेयक के सूत्रधार थे। उन्होंने लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने के प्रयासों को भी प्रमुखता से बढ़ावा दिया। उन्होंने स्थानीय स्वशासन के लिए 1989 में लोकसभा में 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों, त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगर पालिकाओं को पर्याप्त शक्तियां, वित्तीय संसाधन और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों, त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगर पालिकाओं को कमजोर किया है पर कांग्रेस की सरकार बनने पर सरपंचों के अधिकार बहाल किए जाएंगे और स्थानीय निकायों को पहले की भांति शक्तिशाली बनाया जाएगा।

किसानों को आर्थिक रूप से बनाया जाएगा मजबूत

उन्होंने कहा कि आज देश में चाहे किसान हो, मजबूर हो, युवा हो, कर्मचारी हो, गरीब हो या दलित हो न्याय की आखिर सड़को पर उतरे हुए है पर उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है, सत्ता के मद में चूर भाजपाई हर वर्ष की अनदेखी कर रहे है, दो साल से किसान आंदोलनरत है पर उसे उसका हक देने के बजाए उसके साथ झूठे वायदे किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का सारा कर्जा माफ किया जाएगा, समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। कर्ज माफी आयोग के गठन किया जाएगा साथ में जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा, जहां पर किसानों का सम्मान नहीं होता उसे देश के लोग अन्न को तरसते हैं।

महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की आधी 50 प्रतिशत नौकरी आरक्षित की जाएगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का वायदा किया है, कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती भी है कांग्रेस के वायदे और घोषणाएं जुमले नहीं होते, आज भाजपा जुमले बाज पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की महिला को बिना शर्त के एक लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए महालक्ष्मी योजना की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। यह राशि परिवार की महिला बुजुर्ग के बैंक खाते में भेजी जाएगी परिवार को बुजुर्ग महिला नहीं होने पर परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य को खाते में राशि भेजी जाएगी। महिलाओं को केंद्र सरकार की आधी 50 प्रतिशत नौकरी आरक्षित की जाएगी। महिलाओं को वेतन में होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए समान काम समान वेतन का सिद्धांत लागू किया जाएगा। महिलाओं को दिए जाने वाले संस्थागत ऋण की मात्रा में भी वृद्धि की जाएगी। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्रोई, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व बलवंत सिंह दौलतपुरिया, पूर्व सीपीएम प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, अरविंद शर्मा, नवनीत गोदारा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, डॉ. विनीत पुनिया, सुरेंद्र वरतिया, लक्ष्य गर्ग, सुभाष बिश्रोई आदि मौजूद थे।

सैलजा 08 मई को करेगी नरवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 08 मई को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सभाओं को संबोधित कर वोट की अपील करेंगी। वे बुधवार सुबह 09.00 बजे – रसीदा, 09.45 बजे – ढाबी टेक सिंह, 10.30 बजे – नारायणगढ़, 11.15 बजे – पिपलथा, 12.00 बजे – रेवर, 12.45 बजे – पदार्थ खेड़ा, 01.30 बजे – दाता सिंह वाला, 03.30 बजे – हंसडैहर, 04.15 बजे – डिंडौली, 04.45 बजे – बरटा, 05.15 बजे – धनौरी, 05.45 बजे – कोयल, 06.30 बजे – नेपेवाला, 07.15 बजे – गढ़ी, 08.00 बजे – नरवाना शहर, 08.30 बजे – कुंडू नगर गली न. 2, गथाली रोड नरवाना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी और मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!