देश के सपनों को सच करने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी

गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 11 और 12 मई को पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर भाजपा अभियान में शरीक होंगे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हर बूथ और हर घर कवर करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हर जिलाध्यक्ष के मार्फत अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिला अध्यक्षों की ओर से इस अभियान के लिए टोलिया और टीमें बना दी गई है।

कार्यकर्ता हर बूथ पर रहेंगे और लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ता इन दो दिनों में हर घर जाएंगे और लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जीएल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर लोगों को समझायें कि देश के विकास के लिए भाजपा आगामी वर्षों में कैसे आगे बढ़ेगी। भाजपा विकसित भारत के लिए काम कर रही है और जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा हर चुनाव जीतती आ रही है। अब कार्यकर्ताओं को एक-एक घर पर जाना है और कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील करनी है। जीएल शर्मा ने कहा कि देश के सपनों को सच करने के लिए नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का यह फर्ज है कि देश हित में प्रदेश की देवतुल्य जनता को नमन करते हुए भाजपा को वोट के लिए प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित होता है। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना के यज्ञ में हर देश का शरीक होने के लिए प्रेरित करना भी अपने आप में देशहित का कार्य है। जीएल शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता प्रदेश में दस की दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी।

इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव महेश वशिष्ठ, सुखबीर कटारिया, जेके शर्मा सिलोखरा, दयानंद मंडल के अध्यक्ष अजीत भारद्वाज, बृजेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!