करनाल कर्ण कमल कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पटौदी के विधायक

चंडीगढ़ /    करनाल, 7 मई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता मंगलवार को कर्ण कमल कार्यालय में पहुंचे। यहां अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा व अन्य नेताओं ने विधायक सत्यप्रकाश जरावता का स्वागत किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व व शासनकाल में ही अनुसूचित जाति के हित सुरक्षित है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाईं हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से उम्मीदवार मनोहर लाल तथा मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से उम्मीदवार नायब सिंह सैनी के लिए वोटों की अपील करते हुए जनता, खासकर अनुसूचित जाति समाज के लोगों से अपील की कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए व कांग्रेस की सरकारें केवल वोट बैंक के लिए अनुसूचित जाति वर्ग का इस्तेमाल करती थी। अनुसूचित जाति वर्ग को उसका वास्तविक हक केवल भाजपा ने ही दिया है, जिससे इस वर्ग का सामाजिक व राजनीतिक उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वर्ष के शासनकाल में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है, जिनका सीधा फायदा इस वर्ग को मिल रहा है।

अमरनाथ सौदा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन में हरियाणा एससी कमीशन व सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया। दलित समाज को न्याय देने का काम मनोहर लाल के शासन में हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस हमेशा से एससी समाज के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान के मूलभूत आधार में कभी बदलाव नहीं किया। जनहित में संविधान में संशोधन किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं का मन साफ है, वही लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!