गुड़गांवा :- आज गुड़गांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने गुड़गांव स्थित प्राचीन माता शीतला मंदिर में दर्शन कर माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया इसके पश्चात राज बब्बर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भारद्वाज जी के गुड़गांव स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर जी का स्वागत किया।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की आज सारे देश एवं प्रदेश में बदलाव की हवा है। आज सारा देश बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का शिकार है। देश का युवा बेरोजगार है,देश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, आम आदमी मंहगाई से परेशान है। हरियाणा में को भी विकास के कार्य हुए वह केवल हुड्डा सरकार में हुए आज सारा हरियाणा विकास के लिए तरस रहा है। बीजेपी सरकार ने सिर्फ जुमलो के सिवा विकास का कोई भी कार्य नहीं किया। विकास के नाम पर एक पिलर भी नही लगवाया गया। जो कार्य हुडा साहब छोड़ कर गए थे आज भी वह कार्य वही तक सीमित रह गया है।  जनता अब इनके जुमलो को पहचान चुकी है और अब जनता इनके बहकावे में ना आकर वोट की चोट से इनको सत्ता से बाहर करने का काम करेगी इंडिया गठबंधन हरियाणा में गुड़गांव के साथ दस की दस लोकसभा की सीट जीतेगा। देश में इंडिया गठबंधन की एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

गुड़गांव से कांग्रेस(इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी राज बब्बर ने कहा की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने जो कहा है उसके बाद कहने के लिए कुछ भी नही बचा है आज देश इन 10 सालो में काफी पीछे जा चुका है देश का हर वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है आज देश की उम्मीद केवल इंडिया गठबंधन से है। आज सारा देश को श्री राहुल गांधी जी से ही उम्मीद है और हम लोकसभा की सभी को सभी सीट जीतेंगे और एक नए भारत का निर्माण करेंगे जिसमे हर वर्ग को ध्यान में रखकर फैसले लिए जायेंगे इस अवसर पर पीसीसी मेंबर पंकज भारद्वाज,पीसीसी मेंबर वीर सिंह खटाना,कूलराज कटारिया, कुलदीप वशिष्ठ, महावीर बोहरा, राजेश त्रिवेदी, एडवोकेट राहुल राघव, धर्म भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।