देश को तोड़ने के कांग्रेसी सपने को भाजपा पूरा नहीं होने देगी  : धनखड़

दिल्ली प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने कराया मनोज तिवारी का नामांकन

*पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं मनोज तिवारी

* पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार की देश विरोधी विचारधारा को पूरा देश जानता है – बोले धनखड़*

चंडीगढ़,  1 मई।    भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली सीट से पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी का नामांकन कराया।  इस अवसर पर आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने मनोज तिवारी को बड़े बहुमत से जिताने का आह्वान किया।  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर सहित जोश व उत्साह के साथ उमड़े जनसैलाब के नारों के बीच मनोज तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया ।           

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस लोगों को धर्म और जाति के नाम पर  आपस में लड़ाकर देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहती है। भाजपा किसी भी कीमत पर कांग्रेस की इस बुरी मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने बार बार दोहराया है कि आरक्षण को खत्म  नही किया जा सकता और न ही बाबा साहेब का संविधान बदला जा सकता है। कांग्रेस अफवाह फैलाकर समाज को आरक्षण के नाम पर आपस में लड़ाना चाहती है। धर्म के नाम पर भावनाएं भड़का रही है।  देश के टुकड़े टुकड़े करने की बात कहने वालों को कांग्रेस टिकट दे रही है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नही हैं। इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी अफवाह फैलाई जा रही हैं। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ऐसी अफवाह फैलाकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है।  हमारा संकल्प पत्र और पार्टी की नीति है कि सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास। भाजपा देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।                         

दिल्ली प्रभारी श्री धनखड़ ने पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी को पूर्वी दिल्ली से ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाताओं को अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अडिग भरोसा है । देश की जनता के साथ दिल्ली के लोग भी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनमत के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। दिल्ली प्रदेश की सातों सीटों पर भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत रही है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्ट गठबंधन को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली के समझदार मतदाता मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं।

राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर करारा प्रहार करते हुए  कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में बंद  आप के नेताओ पर कौन भरोसा करेगा,जो कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को खत्म करने के लिए राजनीति में आए और पार्टी बनाई , लोगों ने विश्वास किया था।  दिल्ली और देश की जनता दिल्ली की भ्रष्ट सरकार पर कैसे विश्वास करेगी। दूसरी तरफ पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Previous post

चुनाव ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभाएं कर्मचारी व अधिकारी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

Next post

गुड़गांव के साथ साथ हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीट जीतेगा इंडिया गठबंधन :- जितेन्द्र कुमार भारद्वाज

You May Have Missed

error: Content is protected !!