-बिजेंद्र गर्ग को सचिव व अनिल गुप्ता को बनाया गया कोषाध्यक्ष

गुरुग्राम। भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा के चुनाव यहां सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें समाजसेवी अमित गोयल को शाखा के अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा बिजेंद्र गर्ग को सचिव, अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पर्यवेक्षक विजय अग्रवाल की देखरेख में चुनाव संम्पन हुए।

शहिद भगत सिंह शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मंदीप किशोर गोयल व महेंदर अग्रवाल को शाखा का सरंक्षक बनाया गया। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव अरुण अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बंसल, प्रांतीय महासचिव ऋषि अग्रवाल, राजीव गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, अनिल सिंगला, वीपी अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, अरुण बंसल, शिव दयाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे। अमित गोयल भारत-तिब्बत सहयोग मंच के हरियाणा प्रांत प्रमुख समेत कई अन्य संस्थाओं में अहम दायित्व की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूर्व में वे सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन भी रह चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए रेलवे सलाहकार सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल भी बढ़ाया गया है। अब भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष का दायित्व उन्हें दिया गया है। इस पद का दायित्व पूर्व में डॉक्टर मनदीप गोयल संभाल रहे थे।

अमित गोयल ने भाविप शहीद भगत सिंह शाखा का अध्यक्ष बनाए जाने पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास भारत विकास परिषद ने जताया है, उस पर वे सदा खरे उतरने का प्रयास करेंगे। समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर से भी बेहतर काम करने का प्रयास उनकी तरफ से रहेगा। अमित गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण का ध्येय लेकर काम करता है। इन बिन्दुओं पर काम करते हुए समाज में एक नई जागृति लायी जाती है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद से जुडक़र वे समाज के हित में काम करेंगे।

error: Content is protected !!