लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है: पंकजबाला 

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। जिस तरह से आज देश में कोई भी नेता किसान,जवान, कर्मचारी, व्यापारी,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल करता है। तो केंद्र सरकार उनके सवालों का समाधान ना करके उल्टे उस नेता की आवाज को दबाने के लिए सीबीआई, ईडी व इंकमटैक्स का छापा डलवा कर उसकी जुबान बंद करने को मजबूर कर देती है। नेताओं को जेल जाने डर दिखाकर भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। परन्तु अरविंद केजरीवाल जैसे शिक्षित, दूरगामी सोच व आम आदमी को खास सुविधाएं देने वाला जनता का नेता लगातार भाजपा को काम के दम पर ललकारता रहा। उसी का नतीजा है कि आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत के ईडी ने केंद्र सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया। 

आम आदमी पार्टी साउथ हरियाणा की पूर्व संयुक्त सचिव पंकज बाला मालड़ा ने केंद्र सरकार की इस दलगत राजनीति को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य का माडल पूरी दुनिया में मशहूर है। मोदी सरकार ने देश को जाति, धर्म, सम्प्रदाय और मजहब के नाम पर बांटने का काम किया है। जबकि अरविंद केजरीवाल ने मजदूर और अधिकारी के बच्चों के बीच भेदभाव खत्म कर एक समान सुविधाएं दी है जो केंद्र में बैठे मोदी सरकार को फूटी आंख भी नही सुहाई। 

‘आप’ नेत्री पंकज बाला ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी तानाशाह शासक बन रहे है।  ऐसी तानाशाही तो फिरंगियों ने भी नही की। आज देश में अघोषित आपातकाल स्थिति बन हुई है। धर्म पर अधर्म की जीत हो रही है। सरे आम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पुलिस और प्रेस से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक काबू किया हुआ है। देश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसे देश की जनता खुली आंखों से देख रही है। 

उन्होंने सीएम आवास कुरुक्षेत्र पर आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार देश के ठगों, हत्यारों, बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और जनहित के कार्य करने वालों को तानाशाह तरीके से जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आम आदमी पार्टी को खत्म करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहे कितने भी सितम ढा़ ले। जनता अबकी बार 400 पार नही बल्कि सत्ता बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार बैठी है।

error: Content is protected !!