विधायक नीरज शर्मा बोले कि मनोहर लाल आज चाहे वह अपने पद से हट गए हो लेकिन आज भी मुख्यमंत्री से पहले उनका नाम लिखा जा रहा है

दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद, 22 मार्च 2024 – विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उनको जानकारी मिली की करनाल की इंद्रा कॉलोनी जुंडला गेट के पास श्रीराम जी मदिंर निर्माण पर नगर निगम द्धारा तोडफोड की गई। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह दुखद है क्योकि अगर मदिंर निर्माण में कोई परेशानी थी तो उसपर बैठकर स्थानीय निवासियों से बात की जानी चाहिए, सीधा तोडा जाना बहुत गलत।

विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि साढे नौ साल से करनाल विधानसभा से मनोहर लाल विधायक थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, अगर मदिंर अवैध जगह बना है तो खट्टर पहले कहा थे, बनने से पहले क्यो नही रोका गया। मदिंर, मस्जिद, गुरूदारा, चर्च एक अस्था से जुडा विषय है, लोग 10-10 रू इक्ठे करके बनवाते है। इसलिए मदिंर को तोडना किसी चीज का समाधान नही है। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि लोगो को इस प्रकार परेशान करना बिल्कुल ठीक नही है। मनोहर लाल को स्थानीय लोगो से जाके माफी मागंनी चाहिए।

विधायक नीरज शर्मा बोले कि मनोहर लाल आज चाहे वह अपने पद से हट गए हो लेकिन आज भी मुख्यमंत्री से पहले उनका नाम लिखा जा रहा है। अगर मनोहर लाल अपने रहते हुए करनाल के लोगो के हितो की रक्षा नही कर पा रहे तो बनने के बाद कैसे करेगे, यह सौच का विषय है।

error: Content is protected !!