अशोक कुमार कौशिक 

हरियाणा की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल करनाल के रूप में चौथा उपचुनाव होने जा रहा है। करनाल विधानसभा का उपचुनाव 25 मई को है, जहां से मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जननायक जनता पार्टी करनाल में शायद ही अपना कोई उम्मीदवार उतारे, लेकिन कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी मिलकर अपना साझा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी के सामने उतार सकते हैं।

करनाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए तैयार हुड्डा

ऐसे संकेत इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला तो दिए ही, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम लोकसभा के आम चुनाव तथा करनाल विधानसभा के उपचुनाव के लिए तैयार हैं।

करनाल विधानसभा से पहले बरौदा, ऐलनाबाद और आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो चुके हैं। सबसे पहले बरौदा हलके में कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के इंदुराज नरवाल ने भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को हराया था।

भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्‍मीदवार गोबिंद कांडा को किया पराजित

बाद में हुए उपचुनाव में इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार गोबिंद कांडा को पराजित कर दिया था। हिसार के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में शामिल होने के चलते उन्होंने आदमपुर सीट खाली कर दी थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनावी रण में उतारा। इस उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में भव्य ने कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी को हराकर जीत दर्ज की गई थी।

करनाल में मुख्‍यमंत्री नायब सैनी लड़ सकते हैं चुनाव

साल 2005 के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री को उपचुनाव में उतारना पड़ेगा। उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किलोई हलके से चुनाव लड़ा था, क्योंकि जब हुड्डा मुख्यमंत्री बने थे, तब वे सांसद थे। इसी तरह अब करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव लड़ेंगे। 

पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है। 2019 में नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले वे 2014 से 2019 तक नारायणगढ़ हलके से विधायक और मनोहर लाल की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। छह महीने पहले भाजपा ने नायब सैनी को ओमप्रकाश धनखड़ की जगह पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष भी बना दिया था।

error: Content is protected !!