हरियाणा प्रदेश को भारत का सिरमौर बनाएंगे नए मुख्यमंत्री: मयंक निर्मल

गुरुग्राम 13 मार्च। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री माननीय नायब सैनी को प्रदेश की बागडोर संभालने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक निर्मल ने बधाई दी है। गुरुग्राम भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल ने नए मुख्यमंत्री को एक युवा होने के साथ-साथ बेहद ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा है कि श्री नायब सैनी अपने विनम्र स्वभाव सादगी एवं कर्मठता के आधार पर हरियाणा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे इसमें कोई संदेह नहीं है।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक निर्मल ने कहा है कि साधारण को असाधारण बनाने की भाजपा की परंपरा श्री नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर और अधिक सुदृढ़ हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक अति साधारण कार्यकर्ता अपनी निष्ठा और कर्मठता के आधार पर दायित्व के शीर्ष पर विराजमान हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 10 में से 10 सीटों पर भाजपा विजय हासिल करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि माननीय मनोहर लाल जी द्वारा चलाए गए जिन हित कार्यों को और तेजी से लागू करने का काम नए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी करेंगे।श्री निर्मल ने बताया कि श्री नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष की अल्पकाल अवधि में उन्होंने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जिस तरह से ऊर्जा का संचार किया वह जग जाहिर है।जिला गुरुग्राम भाजपा के युवा कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। उनकी अगवाई में समस्त भारत का सिरमौर हरियाणा राज्य बनेगा इसमें कोई भी अतिशयोक्ति नहीं है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!