निर्वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्री नायब सिंह सैनी को करवाया पदभार ग्रहण, दी शुभकामनायें

चंडीगढ़, 12 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का बाद हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। निर्वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया। उन्होंने श्री नायब सिंह सैनी को नयी ज़िम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनायें भी दी। 

   इस अवसर पर मंत्रीगण श्री  कँवर  पाल, श्री मूलचंद शर्मा, श्री रणजीत सिंह, श्री जय प्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी श्री. बिप्लब देब, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, स्वास्थय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी.उमाशंकर, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान  सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और श्रीमती आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।