चण्डीगढ,7मार्च:-इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने दावा किया है कि विरोधी चाहे जो मर्जी षड्यंत्र रचे लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में इनेलो की सरकार बनना निश्चित है। क्योंकि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जिसने अपने शासनकाल में गरीब, मजदूर, किसान,व्यापारी व कर्मचारी हित में योजनाएं बनाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया था। प्रदेश का जो विकास इनेलो राज में हुआ है वो आज तक अन्य किसी भी पार्टी की सरकार में नहीं हुआ।

इनेलो के शासनकाल में प्रदेश का हर वर्ग अपने आपको सुरक्षित समझता था लेकिन आज प्रदेश में जंगलराज है तथा कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है,जिसके कारण प्रदेश का हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए आज प्रदेश की जनता एक बार फिर से इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बना चूकी है। वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो स्पष्ट बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी तथा किसान केसरी, गरीब, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी के हितैषी तथा जुबान के धनी चौधरी अभय सिंह चौटाला जी प्रदेश के मुख्यमन्त्री बनेंगे।

इनेलो नेता बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि आज प्रदेश में इनेलो का ग्राफ दिन पर दिन बढता जा रहा है जो विरोधियों को रास नहीं आ रहा। इसलिए वो कोई न कोई घिनौने हथकंडे अपनाकर इनेलो को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे। ऐसे औच्छे हथकंडो से इनेलो कमजोर होने की बजाय और ताकतवर व मजबूत होकर उभर रही है और प्रदेश की जनता का विश्वास लगातार चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व चौधरी अभय सिंह चौटाला की में बढता जा रहा है।

दोदवा ने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नफे सिंह राठी की 25 फरवरी को गोलीकांड में हुई निर्मम हत्या में विरोधियों का पुरा हाथ है जो समय आने पर सभी बेनकाब होंगे। उन्होंन बताया कि चौधरी नफे सिंह राठी प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ-साथ पार्टी के एक कद्दावर व विश्वसनीय नेता थे जो दिन-रात मेहनत करके पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे थे तथा अपने क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग में उनका अपना काफी रसूक व प्रभाव भी था। उनके लगातार बढते जनाधार व कद से जिन राजनीतिक लोगों को नुकसान हो रहा था वो काफी परेशान थे तथा किसी न किसी तरह से उनको अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। कुछ शरारती लोगो ने ही राजनीतिक लाभ लेने के लिए सुपारी देकर चौधरी नफे सिंह राठी की निर्मम हत्या करवाने का काम किया है।

राठी ने समय से पहले ही अपने उपर होने वाले हमले की आशंका जता दी थी तथा सरकार से सुरक्षा प्रदान करने की अपील की थी लेकिन सरकार ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई। इसलिए शक और गहराता है कि इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष की हुई हत्या में सत्ताधारी लोगों का हाथ है। पार्टी व विपक्ष की जोरदार मांग के बावजूद सरकार ने राठी गोलीकांड की जांच सीबीआई से कराने का फैंसला लिया है जो समय आने पर इस मर्डर से जुङे सभी लोगों को बेनकाब करने का काम करेगा। दोदवा ने यह भी बताया कि राठी की हत्या से पार्टी का हर कार्यकर्ता स्तब्ध जरूर है लेकिन कमजोर नहीं हुआ और कसम खाई है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन-रात कङी मेहनत करके चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व चौधरी अभय सिंह चौटाला के हाथ मजबूत करेगा तथा पार्टी को और मजबूती प्रदान करने का काम करेगा जो चौधरी नफे सिंह राठी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

error: Content is protected !!