भाजपा के भारी दुष्प्रचार के बाद भी न तो इंडिया एलायंस कमजोर हुआ और न ही आप पार्टी व समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग में किसी प्रकार का विवाद हुआ : विद्रोही

सभी कार्य सहज गति व आपसी सहमति व सदभाव से पूरा होने से कांग्रेस के खिलाफ मोदी-भाजपा-संघ के प्रायोजित दुष्प्रचार की हवा निकल गई : विद्रोही

25 फरवरी 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, गोवा में आप पार्टी तथा उत्तप्रदेश में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन व सीट शेयरिंग की विधिवत घोषणा का स्वागत करते हुए इसे लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की हार की शुरूआत बताया। विद्रोही ने कहा कि सत्ता बल पर भाजपा के भारी दुष्प्रचार के बाद भी न तो इंडिया एलायंस कमजोर हुआ और न ही आप पार्टी व समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग में किसी प्रकार का विवाद हुआ। सभी कार्य सहज गति व आपसी सहमति व सदभाव से पूरा होने से कांग्रेस के खिलाफ मोदी-भाजपा-संघ के प्रायोजित दुष्प्रचार की हवा निकल गई। हरियाणा में कांग्रेस ने कुरूक्षेत्र की लोकसभा सीट देकर आप पार्टी से गठबंधन किया है। अब दोनो दलों के नेता व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस के हरियाणा से सभी दस लोकसभा उम्मीदवारों की जीत के लिए जी-जान से जुट गए है। 

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है प्रदेश की सभी सीटे जीती जाये। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभी से कांग्रेस-इंडिया एलायंस की जीत के लिए जुट गए है। उत्तप्रदेश में समाजवादी पार्टी व दिल्ली में आप पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन होने से पूरे उत्तर भारत में कांग्रेस व इंडिया एलायंस गठबंधन सहयोगियों का मनोबल बढ़ेगा और जनता में भी यह भरोसा पैदा होगा कि कांग्रेस नेतृत्व में इंडिया एलायंस हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश में एक बडी जीत की ओर बढेगा। सभी राज्यों में कांग्रेस व उसके सहयोगियों का गठबंधन होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों में भी उत्साह बढ़ा है और सभी को अब साफ दिख रहा है कि भाजपा जो चाहे पैतरे अपना ले लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के आशीर्वाद से देश की बागडोर कांग्रेस-इंडिया एलायंस को ही मिलेगी। विद्रोही ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस-इंडिया अलायंस मोदी-भाजपा-संघ को हराकर केन्द्र में अपनी सरकार बनाएगा।   

error: Content is protected !!