25 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और 26 को प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब पशुधन प्रदर्शनी में रहेंगे मुख्य अतिथि

40वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन पर महेंद्रगढ़ में किसानों को पुरस्कृत करेंगे बिप्लब देब

चंडीगढ़, 24 फरवरी। हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब 26 फरवरी को महेंद्रगढ़ में चल रही 40वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि में रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर श्री देब विजेता रही प्रदर्शनी को पुरस्कृत भी करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी समारोह के समापन पर श्री देब किसानों और पशुपालकों को प्रेरित भी करेंगे। 25 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और किसानों तथा पशुपालकों को खेती व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 25 और 26 फरवरी को इस प्रदर्शनी में कृषि मंत्री जेपी दलाल भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले के  केंद्रीय विश्वविद्यालय में पशुधन प्रदर्शनी 24 फरवरी से शुरू हो गई है। इस पशुधन प्रदर्शनी में प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। राज्यपाल हरियाणा द्वारा इस प्रदर्शनी का शनिवार को उद्घाटन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य उत्तम नस्लों के उत्कृष्ट पशुधन को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग द्वारा पशुधन प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर रोज लाखों रुपये के पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं।

इस मेले में पशुपालन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, बागवानी, मछली पालन एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के उत्पादों, तकनीकों तथा यंत्रों आदि की भी एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में प्रदेश के कौने-कौने से हजारों पशुपालक शामिल होंगे।  26 फरवरी को पशुधन प्रदर्शनी का समापन होगा जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे। 

Previous post

गरीब, किसान -मजदूर के लिए निराशाजनक रहा बजट, मायूसी का दस्तावेज हुआ साबित – चौधरी उदयभान

Next post

बीजेपी और कांग्रेस के नेता सिर्फ मेवात के लोगों के वोट लेने आते हैं, लेकिन विकास खुद का करते हैं: अभय सिंह चौटाला

You May Have Missed

error: Content is protected !!