रामजी लौट आए, राम के रूप में राष्ट्र चेतना लौटी : : पवन जिंदल

— देश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक नवचेतना का जनजागरण हो रहा

गुरुग्राम। आरएसस हरियाणा के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने अयोध्या के नव्य-दिव्य और भव्य मंदिर में रामजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि रामजी के रूप में राष्ट्र चेतना लौट आई है। देश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक नवचेतना का जनजागरण हो रहा है। राम के लौट आने से इसे और प्रबलता मिलेगी।

पवन जिंदल सदर बाजार के हनुमान मंदिर में सामाजिक समरसता समिति की ओर से आयोजित सनातन हर्ष महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रहे थे।

उन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि हजारों कार सेवकों ने प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए अपने बलिदान दिए। जिस समय यूपी की मुलायम सरकार ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोलियां चलवाई, उस दौर के वह साक्षी है। आज जब अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला पधार रहे हैं, इसके वह साक्षी बन रहे हैं। हजारों धर्मावलंबियों का सदियों पुराना सपना सकार हुआ है। यह मंदिर भारत के दर्शन, दिग्दर्शन, राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर सामाजिक समरसता समिति के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने समिति पदाधिकारियों के साथ पवन जिंदल का श्री राम नाम का पटका पनहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्हें स्मृति स्वरूप राम दरबार भेंट किया। जीएल शर्मा ने पवन जिंदल को कार सेवकों का प्रतिनिधि कहकर संबोधित करते हुए कहा कि हम पवन जी के रूप में राम मंदिर के लिए त्याग, संघर्ष करने वाले हजारों कारसेवकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते े हैं। जिनकी बदौलत हमें यह गर्व का पल हासिल हुआ है। सर्व सनातन राम मंदिर के लिए किए गए कार सेवकों के संघर्ष और समर्पण कभी भी भूला नहीं पाएगा। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि आज पवन जी उन कार सेवकों के प्रतिनिधि के तौर पर हमारे बीच मौजूद हैं, इससे बड़ा गौरव और सौभाग्य पल हमाारे लिए कोई और नहीं हो सकता।

error: Content is protected !!