श्री राम के जीवन से जुड़ी 10 अनसुनी बातें, आप भी जानकर चौंक जाएंगे

जानिए कहां पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के समय रुके थे सूर्यदेव, 1 महीने तक रात नहीं हुई थी

अशोक कुमार कौशिक 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। अयोध्या में राम का बहुत बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। लेकिन देश में भगवान श्रीराम से जुड़े कई मंदिर हैं, जो स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय हैं। सनातन धर्म की सप्त पुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य कुंड में देखने को मिल रहा है। यह वह स्थान है, जहां कभी सूर्य भी आकर ठहर गए थे। और कहते हैं कि तब अयोध्या में 1 महीने तक रात नहीं हुई थी। पौराणिक विवरणों में उल्लेखित सूर्य कुंड आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहर है। चलिए आपको देश में भगवान राम से जुड़े 5 मंदिरों के बारे में बताते हैं।

आंध्र प्रदेश का कोडंडारामा मंदिर-

आंद्र प्रदेश के कडप्पा जिले के वोंटीमिट्टा में भगवान श्रीराम से जुड़ा कोडंडारामा मंदिर है। इस मंदिर को विजयनगर स्थापत्य शैली में 16वीं शताब्दी में बनाया गया था. कोडंडारामा मंदिर इस इलाके का सबसे बड़ा मंदिर है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण वोंतुडु और मित्तुडु ने किया था। उनको निषाद वंश का माना जाता है, जो लुटेरे थे। लेकिन बाद में भगवान राम के भक्त बन गए थे।

तमिलनाडु का एरी-कथा राम मंदिर-

यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरंथकम शहर में है. इस जगह को लेकर मान्यता है कि जब भगवान राम, सीता और लक्ष्मण लंका से पुष्पक विमान से अयोध्या लौट रहे थे तो इस जगह पर रुके थे। इस मंदिर के मुख्य देवता राम, सीता और लक्ष्मण हैं। गर्भगृह के चारों तरफ अलग-अलग मंदिर हैं। इनमें से एक सीता का मंदिर है, जिनको जनकवल्ली के तौर पर पूजा जाता है।

यह मंदिर पल्लव युग के दौरान बनाया गया था और इसे 1600 साल पुराना बताया जाता है. यह साउथ में भगवान राम के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।

केरल का त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर-

केरल में त्रिशूर जिले के त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर है। इसे त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर में भगवान राम की पूजा होती है। इसमें श्रीराम की 6 फुट ऊंची प्रतिमा है। भगवान राम यहां राजघराने के पीठासीन देवता हैं, जिन्हें ब्रह्मांड में सभी देवताओं से ऊपर का स्थान दिया गया है। यह मंदिर करुवन्नूर नदी के तट पर है, जिसे त्रिप्रयार से बहते हुए थेवरा नदी कहा जाता है। इस परिसर में भगवान शिव, गणेश और कृष्ण के मंदिर भी हैं।

मध्य प्रदेश का राम राजा मंदिर-

मध्य प्रदेश के ओरछा में राम राजा मंदिर है। यह देश का एकमात्र मंदिर है, जहां भगवान राम को एक महल में राजा के तौर पर पूजा जाता है। रोजाना गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। मंदिर की सुरक्षा राजा की तरह की जाती है। मंदिर में राजा राम के साथ सीता, लक्ष्मण, महाराज सुग्रीव और नरसिंह भगवान हैं। मंदिर में मां दुर्गा, हनुमान और जामवंत की भी पूजा होती है।

पंजाब का राम तीरथ मंदिर-

पंजाब के अमृतसर में भगवान राम तीरथ मंदिर है। ये मंदिर की कथा राम के पुत्र लव और कुश से जुड़ी है। इस मंदिर में एक प्राचीन कुआं है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें इलाज करने की शक्ति है। यह वो जगह है, जहां ऋषि वाल्मीकि ने सीता को आश्रय दिया था। साल 2016 में यहां ऋषि वाल्मीकि की 8 फुट ऊंची 800 किलोग्राम की मूर्ति लगाई गई थी। 

वह स्थान जहां कभी सूर्य भी आकर ठहर गए थे और कहते हैं कि तब अयोध्या में 1 महीने तक रात नहीं हुई थी

कुंड में स्नान से कुष्ठ व चर्म रोग होते हैं दूर : मान्यता है कि जब भगवान राम का राज्याभिषेक हो रहा था, तब उस समय सारे देवता अयोध्या आए थे और उनमें सूर्य देवता भी थे। सूर्य देवता दर्शन नगर के पास रुके थे जिसको आज ‘सूर्य कुंड’ के नाम से जाना जाता है और वहां पर सूर्य देवता का एक मंदिर भी है।

इसी स्थान पर सूर्य का रथ रुका था : मान्यता है कि इसी स्थान पर सूर्य का रथ रुका था और उस वक्त अयोध्या में 1 महीने के लिए सूर्यास्त नहीं हुआ। कहते हैं कि सूर्य के रथ के यहां धंस जाने के कारण यहां कुंड का निर्माण हुआ। एक मान्यता यह भी है कि जब चरक ऋषि ने यहां स्नान किया था तो उनका कुष्ठ रोग दूर हो गया था। ऐसे में जो भी कुष्ठ व चर्म रोगी यहां स्नान करता है उसकी बीमारियां ठीक हो जाती हैं तथा उसे आरोग्य व अखंड पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस वजह से है सूर्य कुंड खास : यहां चूने और गुड़ से मंदिर व कुंड की बाहरी दीवारों का संरक्षण किया गया है। इसके साथ ही कुंड के रखरखाव की प्रक्रिया व यहां भव्य पार्क डेवलप करने की प्रक्रिया को भी पूर्ण किया गया है। कुल मिलाकर 40.95 करोड़ के जरिए मेकओवर किया गया है। यहां कई स्थानों को म्यूरल आर्ट के जरिए भी सजाया जा रहा है जिसमें रामायण के प्रसंगों समेत पौराणिक घटनाओं व पात्रों के मनमोहक चित्रण को देख लोग सुखद आश्चर्य से भर उठते हैं।

भगवान् राम भगवान् विष्णु के सातवें अवतार हैं। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े कई अनसुने और रोचक तथ्य हैं जो आप नहीं जानते होंगे। 

वाल्मीकि रामायण में जो लिखा उसे इतर भी कई रामायण प्रचलित हैं जिनमें प्रभु श्रीराम के जीवन के अन्य पहलुओं को नए तरीके से उजागर किया गया है और कुछ ऐसी बातें भी बताई गई है जोकि आपको वाल्मीकि रामायण में पढ़ने को नहीं मिलेगी।

14 कलाएं : श्रीराम को 16 में से 14 कलाएं ज्ञात थीं। यह चेतना का सर्वोच्च स्तर होता है। इसीलिए प्रभु श्रीराम को पुरुषों में उत्तम कहा गया है।

16 गुणों से युक्त : श्रीराम सोलह गुणों से युक्त थे। 1. गुणवान (योग्य और कुशल), 2. किसी की निंदा न करने वाला (प्रशंसक, सकारात्मक), 3. धर्मज्ञ (धर्म का ज्ञान रखने वाला), 4. कृतज्ञ (आभारी या आभार जताने वाला विनम्रता), 5. सत्य (सत्य बोलने वाला और सच्चा), 6. दृढ़प्रतिज्ञ (प्रतिज्ञा पर अटल रहने वाला, दृढ़ निश्‍चयी ), 7. सदाचारी (धर्मात्मा, पुण्यात्मा और अच्छे आचरण वाला, आदर्श चरित्र), 8. सभी प्राणियों का रक्षक (सहयोगी), 9. विद्वान (बुद्धिमान और विवेक शील), 10. सामर्थशाली (सभी का विश्वास और समर्थन पाने वाला समर्थवान), 11. प्रियदर्शन (सुंदर मुख वाला), 12. मन पर अधिकार रखने वाला (जितेंद्रीय),13. क्रोध जीतने वाला (शांत और सहज), 14. कांतिमान (चमकदार शरीर वाला और अच्छा व्यक्तित्व), 15. वीर्यवान (स्वस्थ्य, संयमी और हष्ट-पुष्ट) और 16. युद्ध में जिसके क्रोधित होने पर देवता भी डरें (वीर, साहसी, धनुर्धारि, असत्य का विरोधी)।

श्रीराम ने किस आयु में किया कौन सा काम : कहते हैं कि सीता और राम के विवाह के वक्त रामजी की आयु सिर्फ 15 साल थी, जबकि सीताजी की मात्र 6 साल की थीं। शादी के बाद दोनों 12 वर्षों तक अयोध्या में रहे। इसके बाद करीब 27 की उम्र में श्रीराम को वनवास हो गया था। वह में 14 वर्ष रहने के बाद जब श्रीराम और सीता लौटे तब सीताजी की आयु 32 और रामजी की उम्र 41 हो गई थी।

श्रीराम का असली नाम : श्रीराम का जन्म नाम दशरथ राघव रखा गया था परंतु बाद में नामकरण संस्कार के समय उनका राम नाम रघु राजवंश के गुरु महर्षि वशिष्ठ ने रखा था।

गिलहरी की कहानी : रामसेतु बनाते वक्त गिलहरी भी छोटे छोटे कंकर पत्‍थर उठाकर बड़े पत्थरों के बीच में फेंक रही थीं। यह देखकर वानर सेना ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें अपने रास्ते से हट जाने के लिए कहा। एक वानर ने तो एक गिलहरी की पूंछ पकड़कर उसे हवा में उछाल किया जो सीधे श्रीराम की हाथों की हथेलियों में जा गिरी। श्रीराम ने उसे नीचे गिरने से बचा लिया था। फिर उन्होंने वानरों को समझाया कि तुम जो बड़े पत्थर समुद्र में जमा रहे हो वे सभी पत्‍थर तभी मजबूत रहेंगे जबकि इन गिलहरियों के द्वारा फेंके जा रहे छोटे कंकर पत्‍थर उसके बीच जमें रहेंगे। इसलिए किसी के भी काम को छोटा न समझो। इसके बाद श्रीराम बडे प्रेम से गिलहरी पर अपनी अंगुलियां फेरकर उसे आशीर्वाद देते हैं। गिलहरी पर जो तीन धारियां हैं वह श्रीराम के आर्शीवाद के कारण हैं, क्योंकि उसने रामसेतु निर्माण में सहयोग‍ किया था।

भगवान श्रीराम के जीजाजी : भगवान श्रीराम के जीजाजी का नाम ऋषि श्रृंगी था, जो शांता के पति थे। यानी श्रीराम की बहन का नाम शांता था। ऋषि श्रृंगी को ऋष्यशृंग भी कहा जाता था। वे बड़े विद्वान और यज्ञकर्ता थे। गुरु वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ से उनसे पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया था जिसके कारण ही दशरथ जी को 4 पुत्रों की प्राप्ति हुई थी।

पहला कोदंड : बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था इसीलिए प्रभु श्रीराम को कोदंड ( Kodanda ) कहा जाता था। ‘कोदंड’ का अर्थ होता है बांस से निर्मित। कोदंड एक चमत्कारिक धनुष था जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था। कोदंड एक ऐसा धनुष था जिसका छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। एक बार की बात है कि देवराज इन्द्र के पुत्र जयंत ने श्रीराम की शक्ति को चुनौती देने के उद्देश्य से अहंकारवश कौवे का रूप धारण किया और सीताजी को पैर में चोंच मारकर लहू बहाकर भागने लगा। तुलसीदासजी लिखते हैं कि जैसे मंदबुद्धि चींटी समुद्र की थाह पाना चाहती हो उसी प्रकार से उसका अहंकार बढ़ गया था और इस अहंकार के कारण वह मूढ़ मंदबुद्धि जयंत कौवे के रूप में सीताजी के चरणों में चोंच मारकर भाग गया। जब रक्त बह चला तो रघुनाथजी ने जाना और धनुष पर तीर चढ़ाकर संधान किया। अब तो जयंत जान बचाने के लिए भागने लगा।

वह अपना असली रूप धरकर पिता इन्द्र के पास गया, पर इन्द्र ने भी उसे श्रीराम का विरोधी जानकर अपने पास नहीं रखा। तब उसके हृदय में निराशा से भय उत्पन्न हो गया और वह भयभीत होकर भागता फिरा, लेकिन किसी ने भी उसको शरण नहीं दी, क्योंकि रामजी के द्रोही को कौन हाथ लगाए? जब नारदजी ने जयंत को भयभीत और व्याकुल देखा तो उन्होंने कहा कि अब तो तुम्हें प्रभु श्रीराम ही बचा सकते हैं। उन्हीं की शरण में जाओ। तब जयंत ने पुकारकर कहा- ‘हे शरणागत के हितकारी, मेरी रक्षा कीजिए प्रभु श्रीराम।’…और कोदंड का बाण वहीं रुक गया।

विष्णु सहस्त्रनाम : विष्णु के 1000 नामों में राम नाम 394 नम्बर पर है। अंत में बताया गया है कि सिर्फ राम नाम जपने से ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ पूर्ण होता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ पढ़ने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। घर में धन-धान्य, सुख-संपदा बनी रहती है। यदि आप विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र यानी श्रीहरि के 1000 नामों और उनकी महीमा को पढ़ने में असमर्थ हैं तो मात्र एक श्लोक से ही इस पाठ का पुण्‍य प्राप्त किया जा सकता है।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने॥

अर्थ : शिवजी माता पार्वतीजी से कहते हैं कि श्रीराम नाम के मुख में विराजमान होने से राम राम राम इसी द्वादश अक्षर नाम का जप करो। हे पार्वति! मैं भी इन्हीं मनोरम राम में रमता हूं। यह राम नाम विष्णु जी के सहस्रनाम के तुल्य है। भगवान राम के ‘राम’ नाम को विष्णु सहस्रनाम के तुल्य कहा गया है। इस मंत्र को श्री राम तारक मंत्र भी कहा जाता है। और इसका जाप, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के 1000 नामों के जाप के समतुल्य है। यह मंत्र श्री राम रक्षा स्तोत्रम् के नाम से भी जाना जाता है।

सूर्यवंशी राम : भगवान राम ने सूर्य पुत्र राजा इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिया था. इसलिए भगवान राम को सूर्यवंशी भी कहा जाता है। उनके पूर्वज जैन धर्म के तीर्थंकर ऋषभनाथ, निमिनाथ आदि थे। इसी वंश में राजा दिलीप, भागिरथ, राजा पृथु, राजा रघु आदि हुए। रघु से सभी रघुवंशी भी कहलाए। राम के बाद कुश के वंश में ही आगे चलकर गौतम बुद्ध हुए, ऐसी मान्यता है।

इंद्र का रथ : मायावी रावण को हराने के लिए भगवान राम को देवराज इंद्र ने एक रथ दिया था. इसी रथ पर बैठकर भगवान राम ने रावण का वध किया था।

error: Content is protected !!