–  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रोहतक, झज्जर व गुरुग्राम में आयोजित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक  समारोहों में पंहुचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

– आपकी दी हुई ताकत से बना पाया देश का सर्वश्रेष्ठ गौ संरक्षण एवं संवर्धन कानून – बोले धनखड़

चंडीगढ़, 14 जनवरी।  भाजपा के  राष्ट्रीय सचिव  औमप्रकाश धनखड़  ने मकर सक्रांति के पावन पर्व पर रविवार को रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम जिलों में आयोजित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों  में भागीदारी की।  धनखड़ ने मातनहेल स्थित दादा मथुरापुरी गौशाला मातनहेल , लावारिस पीड़ित पशु सेवा समिति रोहतक  के वार्षिक समारोह में भागीदारी करते हुए आमजन को गोमाता  की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। धनखड़ ने कहा कि यह कहते हुए और चर्चा करते हुए गौरव व गर्व की अनुभूति होती है कि क्षेत्र की जनता ने वर्ष 2014 में मुझे आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा और पार्टी ने सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया।  आपके आशीर्वाद से मिली कलम की ताकत की बदौलत आपके बेटे ने देश का सबसे कठोर गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन कानून बनवाया। गौशालाओं का बजट कई गुणा बढ़ाया। पूरे देश में गौमाता की रक्षा के लिए बनाए गए कठोर कानून की प्रशंसा हुई।  इसका श्रेय क्षेत्र की समस्त जनता जर्नादन को है।  कार्यक्रम में पंहुचने पर क्षेत्र की सरदारी और गौशाला प्रबंधन समिति ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़  का जोरदार अभिनंदन किया। धनखड़ ने कहा कि गौशाला जैसे पवित्र स्थान आकर मैं अपने आप को धन्य समझता हूं।  गौशाला पहुंचने पर क्षेत्र की सरदारी और गौशाला प्रबंधन समिति ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव  औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार अभिनंदन किया।

धनखड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्प है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और गौसेवा आयोग प्रभावी रूप से काम कर रहा है। गौसेवा ऐसा कार्य  है जिसमें समाज के सहयोग  की भी जरूरत होती है। इसलिए समर्थ व सक्षम लोगों को मदद के लिए आगे आना  चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढक़र कोई दूसरी सेवा नहीं है,प्रत्येक नागरिक को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर गौसेवा के लिए दान करना चाहिए। धनखड़ ने अपनी नेक कमाई से दान किया और गौ सेवा आयोग की ओर से 16 लाख 77 हजार 750 रूपये की धनराशि का चैक प्रबंधन समिति को सौंपा।

  धनखड़ ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष और मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गौधन को बचाने के लिए उसकी उपयोगिता को बढ़ाना होगा। श्री धनखड़ ने कहा कि ब्राजील में 20 करोड़ गाय है, जिनमें 17 करोड़ भारतीय नस्ल की हैं। हमें गायों के नस्ल सुधार पर जोर देना होगा।  धनखड़ ने  इजरायल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कई प्रकार से गाय की डेयरियों को विकसित किया गया है,जिनमें मुख्य रूप से नस्ल में सुधार,अच्छी क्वालिटी का चारा और नई तकनीकों का इस्तेमाल शामिल है। ऐसे में इजरायल का नमूना हमारे लिए कारगर साबित हो सकता है। हम यह कार्य यहां पर भी बहुत अच्छे तरीके से कर सकते हैं।  गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में शिरकत करते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने वर्ष 2014 में हमारी सरकार आने से पहले गौ सेवा आयोग का बजट मात्र 50 लाख रूपये था। प्रदेश के पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी औमप्रकाश धनखड़ जी को मिलते ही देश का सर्वश्रेष्ठ गौ सुरक्षा का कानून बनाया और सेवा सेवा का बजट भी बढ़ाकर 40 करोड़ कर दिया था। आज  यह बजट बढक़र 400 करोड़ से अधिक हो गया है। इसी माह में प्रदेशभर की गौशालाओं के लिए लगभग 33 करोड़ रूपये धनराशि वितरित की जा रही है।

error: Content is protected !!