भाजपा ने जीएल शर्मा की संगठन सेवा पर जताया भरोसा, फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सेवा ही संकल्प के मूल मंत्र को आत्मसात करें कार्यकर्ता : जीएल शर्मा

— प्रदेश भर से बधाई देने पहुंचे लोग, शर्मा ने जताया केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार

गुरुग्राम। करीब एक दशक से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में सामाजिक समरसता के पुरोधा एवं सर्व समाज के नेता जीएल शर्मा की संगठन सेवा पर भरोसा जताते हुए फिर से हरियाणा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जीएल शर्मा को पुनः बीजेपी हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी। उनके सेक्टर 15 पार्ट 2 निवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का ताँता लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। गुरुग्राम सहित प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर नए उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं और बधाई दी। भाजपा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने भी जीएल शर्मा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जीएल शर्मा ने बधाई देने वालों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व सांसद एवं भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव सहित प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन की सेवा का जो अवसर दिया है उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। इससे पूर्व भी पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाने का उन्होंने पूरा प्रयास किया है। आगे भी संगठन की सेवा की जिम्मेदारी को वह पूरी गंभीरता से निभाएंगे। जीएल शर्मा को बधाई देने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महामंत्री मुकेश जैलदार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, दिनेश यादव, करमचंद यादव, राजेश ठाकरान, मनोज तंवर रामगढ़ मंडल अध्यक्ष, जयपाल राघव, रामपाल राघव कपिल, सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन महेश वशिष्ठ, आदर्श ब्राह्मण सभा के संरक्षक योगेश कौशिक, अध्यक्ष आरपी कौशिक, अजीत भारद्वाज, मदन शर्मा, नगर निगम के पूर्व पार्षद लखपत कटारिया, दीपक कटारिया, सुमित कपूर, आशीष गुप्ता, ……………

कार्यकर्ताओं को दिया सेवा ही संकल्प का मूल मंत्र

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सेवा ही संकल्प का मूल मंत्र भी दिया। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता को जन सेवा के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सेवा ही संकल्प को आत्मसात कर कार्यकर्ता पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र भी सेवा ही संकल्प है। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता का मकसद राजनीति के सहारे जन सेवा है। जन सेवा की भावना को आत्मसात कर ही पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज हैं। देश में अकेली भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी पूरा सम्मान करती है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री और फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाला प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह साल चुनावी साल है। देश और प्रदेश में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की जन सेवा के बलबूते तीसरी बार सरकार बनाएगी। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की यह अहम और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास गाथा का बखान करें।

जो जिम्मेदारी मिली उसे बखूबी निभाया

जीएल शर्मा को भाजपा ने आज तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने बखूबी उसे निभाया है। हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के चैयरमेन की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने घाटे में चल रहे वीटा को लाभ में लाकर खड़ा किया। पार्टी ने उन्हें भवन निर्माण व डेरा एवं संत समन्वय प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी तो उन्होंने इसे भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया। इसके साथ-साथ पार्टी ने उन्हें लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी अलग-अलग क्षेत्र में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। हाल ही में उन्हें राजस्थान के नागौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें से तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जीएल शर्मा ने हर मोर्चे पर अपनी संगठनात्मक कुशलता को साबित करते हुए पार्टी के विस्तार और जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके पास कई जिलों के प्रभारी की की भी जिम्मेदारी रही। मौजूदा समय में वह कुरुक्षेत्र के प्रभारी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का गृह जिला है एवं सैनी यहीं से सांसद भी हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!