राजस्थान में सीएम मनोहर लाल ने चुनाव प्रचार में कहा था-450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

हरियाणा में दुगने से ज्यादा की जा रही है वसूली, क्या वसूली गई धनराशि वापस करेगी गठबंधन सरकार

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर केंद्र सरकार कमा रही मोटा मुनाफा

चंडीगढ़, 01 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास  के नाम पर बिना किसी भेदभाव के काम करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर काम कर रही है, उसकी नजर चुनावी लाभ और खुद का खजाना भरने पर ज्यादा होती है उसे जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजस्थान में चुनाव प्रचार के समय जनता को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वायदा करके आए थे पर अपने प्रदेश हरियाणा में दो गुना से अधिक रेट पर बेच रहे है यह जनता के साथ भेदभाव-विश्वासघात नहीं तो क्या हैं। सरकार बताए हरियाणा में कब से 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और पहले वसूली अधिक धनराशि कब जनता को लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर मोटा मुनाफा कमा रही है। जब कच्चे तेल के दाम गिरते है तो केंद्र दाम कम क्यों नहीं करता।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश में जो भी घोषणा करती है वह मात्र जुमला ही साबित होती है क्योंकि मुख्यमंत्री को खुद ही नहीं पता कि कौन से जिला में कौन सी घोषणा करके आए थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन का दावा करने वाली इस गठबंधन सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ही जनता के साथ धोखा कर रहे है, जब राजस्थान में चुनाव प्रचार करने गए तो कहा था कि पार्टी की जीत के बाद वहां पर 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।  एक जनवरी से राजस्थान में इसे लागू भी कर दिया गया पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल बताएंगे कि वे हरियाणा की जनता को दो गुने से ज्यादा रेट पर सिलेंडर देकर जनता का क्यों आर्थिक शोषण कर रहे है, भाजपा दोहरा चरित्र क्यों अपना रही है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बताए कि हरियाणा में कब से 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और वसूली गई अधिक धनराशि कब जनता को वापस की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की जेब काटकर अपने खजाने भरने में लगी हुई है। इतना ही नहीं देश के हर आदमी की जरूरत बने पेट्रोल-डीजल को भाजपा की केंद्र सरकार ने अपनी कमाई का साधन बनाया हुआ है। एक्साइज ड्यूटी के नाम पर केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर मोटा मुनाफा कमाने में जुटी है। क्रूड की कीमतों में गिरावट का फायदा आम जनता का पहुंचाने की बजाए सब अपनी-अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। जब पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते है तो महंगाई भी बढ़ती है। अपने पूंजीपति व मुनाफाखोर मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए व जनता की जेब पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है, अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं हैं।

error: Content is protected !!