7 जनवरी को दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर होगी नफे सिंह नैन जी की श्रद्धांजलि सभा !

हरियाणा के वरिष्ठ नेता, खाप प्रधान एवं सामाजिक संगठनों के मुखिया जता रहे सांत्वना!

नरवाना,1 जनवरी 2024 – देश व हरियाणा प्रदेश में खाप पंचायतों के भीष्म पितामह से सर्वविदित भारत के सर्व खाप अध्यक्ष एवं सर्वजातीय बिनैन (नैन) खाप के प्रधान चौधरी नफे सिंह नैन जी के देहांत पर हरियाणा के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता, खाप प्रधान एवं सामाजिक संगठनों के मुखिया उनके निवास स्थान गांव दनौदा पहुंचकर सांत्वना जता रहे हैं। 7 जनवरी को दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति चौधरी नफे सिंह नैन जी की श्रद्धांजलि सभा होगी।

गौरतलब है कि सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति के रूप में प्रख्यात चौधरी नफे सिंह नैन जी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे और दो दशक से अधिक समय से खाप का नेतृत्व कर रहे थे। नफे सिंह नैन जी ने 2002 में सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान का पद संभाला था और तब से वह इस पद पर बने हुए थे।

हरियाणा की खाप पंचायतों में चौधरी नफे सिंह जी की स्पष्टवादिता, न्याय और सच्चाई की अवधारणा के कारण ही उनकी बात को हर वर्ग के लोग मानते थे। यही कारण है कि वो पिछले लगभग 20 साल से प्रधान पद पर बने हुए थे। जब भी कोई राजनीतिक नेता बिनैन खाप के चबूतरे पर आता था तो उनको विशेष रूप से बुलाया जाता था। उनके द्वारा समाजहित के लिए रखी गई मांगों को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री अवश्य पूरा करते थे।

चौधरी नफे सिंह नैन जी के निधन पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नायब सैनी जी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष बराला जी ,हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जी, इनेलो के प्रधान महासचिव एवं वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला,जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय चौटाला जी, हरियाणा पंचायतीराज मंत्री श्री देवेंद्र बबली जी, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निशान सिंह जी,सीएम के राजनीतिक सलाहकार श्री कृष्ण बेदी जी,सिरसा सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी,राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, राज्य मंत्री अनूप धानक जी,विधायक श्री रामनिवास सुरजाखेड़ा, विधायक श्री शीशपाल केहरवाल,हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जी, हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी मनजीत सिंह सुरजेवाला जी,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्री सुदीप सुरेजवाला जी,पूर्व मंत्री श्री बच्चन सिंह आर्य जी,खादी बोर्ड के चैयरमैन श्री राजेंद्र लितानी जी,पूर्व मंत्री श्री रामपाल माजरा,सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं हिसार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कैप्टन भूपेंद्र जी,पूर्व विधायक रमेश गुप्ता जी,पूर्व विधायक जसबीर देशवाल जी,पूर्व विधायक श्री सतवेन्द्र राणा ,पूर्व विधायक श्री जोगीराम ,पूर्व विधायक सुबेसिंह पूनिया,पूर्व विधायक पिरथी नम्बरदार ,पूर्व विधायक सूरजभान काजल जी पूर्व संसदीय सचिव श्री पहृलाद सिंह गिल्लाखेड़ा जी,पूर्व विधायक श्री बूटा सिँह जी,”Total TV” के ब्यूरो चीफ डॉ. महेश जी समेत हरियाणा के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता, खाप प्रधान एवं सामाजिक संगठनों के मुखियाओं ने उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!