देश को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: अरविंद सैनी

गांव रणसीका में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में सैनी ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

चंडीगढ़/गुरुग्राम,  26 दिसंबर। पटौदी के गांव रणसीका में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश को विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की मनोहर लाल सरकार की योजनाओं को सराहते हुए उनका लाभ उठा रहे हैं, उससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि जनता भी भारत को जल्दी से जल्दी विकसित देश बनाने में अपनी भूमिका तय करने में लगी है। भाजपा नेता अरविंद सैनी ने यहां समाजहित में लगे समाजसेवियों, खिलाड़ियों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया, साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित पत्र सौंपे।

श्री सैनी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इतना ही नहीं उपस्थित लोगों को अरविंद सैनी ने विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पटौदी विधानसभा के विस्तारक सुरेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधानसभा कोर्डिनेटर मेहर सिंह गांधी, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर ठाकरान, विधानसभा मीडिया प्रमुख सतीश, बीडीओ और नायब तहसीलदार आदि का ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच दीपक कुमार, पूर्व सरपंच नित्यानंद आदि सहित गांव के अनेक गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

अपने संबोधन में अरविंद सैनी ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों से अपील की कि वे भी मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका तय करते हुए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए, ताकि पात्र लोगों तक लाभ पहुंच सके। भाजपा मीडिया सह प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की बड़ी ताकतों के बराबर आकर खड़ा हो गया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विकास को नई उंचाई दी है।

सैनी ने कहा कि सरकार की पारदर्शी नीतियों को लेकर लोगों में उत्साह है और जनता ने ठान लिया है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी पहले से अधिक सीटें केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें बनेंगी।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत रणसिका की तरफ से एक मांग पत्र भी श्री सैनी को सौंपा गया। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांगों को प्रशासन के सामने रखकर इनको हल करवाया जाएगा।

Previous post

इनेलो पार्टी 31 दिसंबर को जींद जिला के उचाना हलका में  करेगी ‘‘महिला आक्रोश’’ सम्मेलन

Next post

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला में प्रदेशभर से लोगों की समस्याओं को सुना, सम्बधिंत अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए

You May Have Missed