मोदी-मनोहर शासन में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा बढ़ी: नायब सैनी

कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह 2024 में भाजपा को हरियाणा में 75 पार कराएगा: नायब सैनी

मोदी-मनोहर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरी उतरी है: नायब सैनी

भिवानी में आयोजित नागरिक अभिनदंन समारोह में बोले नायब: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हो रहा है ताकतवर

चंडीगढ़, 25 नवंबर। भिवानी में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने इन 9 वर्षों में समाज के गरीबों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के विकास के लिए अनेको नीतियां बनाई हैं। देश और प्रदेश को गरीबी के खिलाफ जीत दिलाने के लिए सरकार प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने पर भरसक प्रयास कर रही है।

मोदी-मनोहर सरकार जनता की आकांक्षाओं पर इन 9 सालों में 100 प्रतिशत खरी उतरी है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सदा वोटोें की चिंता रहती है। यही कारण है कि झूठ बोलकर और जनता को भ्रमित करके सत्ता हथियाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की चिंता है, इसलिए डबल इंजन की सरकार देश को तरक्की की ओर लेकर जा रही है।

समारोह से पहले भिवानी में कार्यकर्ताओं ने नायब सैनी के स्वागत और अभिनंदन में भव्य रोड शो का आयोजन किया। रोड शो में शहर के सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्री सैनी का स्वागत किया। बाजारों में व्यापारियों व आम जनता ने भी फूल मालाएं पहनाकर नायब सैनी का स्वागत किया। जहां-जहां से श्री सैनी का रोड शो निकला कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी-मनोहर जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों से भिवानी को भाजपामय कर दिया।

रोड शो के बाद मंच पर पहुंचने पर कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, विधायक घनश्याम सर्राफ, बिशम्बर वाल्मिकी, जिला प्रभारी मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष शंकर घूप्पड़ ने नायब सैनी का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। भव्य स्वागत से गदगद श्री सैनी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आम जनता और कार्यकर्ताओं में इतना जोश है कि केंद्र व हरियाणा में मोदी-मनोहर सरकार बनना तय है।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय की भावना से काम करते हुए हरेक गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस देकर धूआं से मुक्ति दिलाई, वहीं घर-घर शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मोदी-मनोहर सरकार गरीबों की चिंता करती है। डबल इंजन की सरकार में गरीब अब 5 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज करा रहे हैं।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस बोलती थी कि कश्मीर से धारा-370 को कोई हटा नहीं सकता और खून की नदियां बहने की बात कहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में 370 को हटा दिया और वहां अब शांति लौट आई है। मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही कमाल है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि देश को कोरोना जैसी महामारी से बाहर निकाला और 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी देश को तरक्की की राह पर लेकर गए। उन्होंने कहा कि आज हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था है जो जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत होगा।
श्री सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पारदर्शी शासन देकर हरियाणा के लोगों का दिल जीता है और सरकार के प्रति भरोसा कायम किया है। मनोहर सरकार ने 9 सालों में दलालों पर कड़ा प्रहार किया है, यही कारण है कि आज केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का पैसा सीधा किसानों और लाभार्थियों के अकाउंट में आ रहा है। बिना पर्ची और खर्ची के हरियाणा के युवा सरकारी नौकरियों में लग रहे हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस के समय गैस सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिनों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। आतंकवाद चरम पर था। बसों और ट्रेनों में बम फूटते थे। श्री सैनी ने कहा कि सबसे खास बात तो यह थी कि कांग्रेस सरकार में जवानों से बुलेट का हिसाब लिया जाता था, लेकिन आज मोदी की सरकार है और सेना को पूरी छूट है।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना चाहते हैं और ऐसा तभी होगा जब तीसरी बार देश की बागडोर मोदी को सौंपी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और जनता का आह्वान करते हुए कहा कि वे संकल्प लेकर जाएं कि 2024 में हरियाणा की दसों सीटों पर कमल खिलाएं और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएं।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा श्री सैनी के नेतृत्व में दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाएगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीना परमार, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिव कुमार, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, पूर्व विधायक शशी परमार, जिला मीडिया प्रमुख रोहतास चौहान, विरेंद्र कौशिक, संदीप सुहाग, डीएम मनोहर, आईटी विभाग से सुनील डावर, मंडल और मोर्चा के अध्यक्षों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सरपंच व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post

दलित, पिछड़े, गरीब व किसान वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

Next post

शिक्षा खट्टर सरकार की प्राथमिकता नहीं, सरकारी स्कूलों में शौचालय तक नहीं : डॉ. सुशील गुप्ता

You May Have Missed

error: Content is protected !!