यह मनमोहक एनिमेटेड फिल्म मानवीय भावना की गहराई तक ले जाती है                          

गोवा में 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहले प्रीमियर में चयन

संस्था अध्यात्मिक विश्व शांति, सदभावना और भाईचारे को बढ़ावा दे रही

फतह सिंह उजाला 

बोहड़ाकला/ पटौदी  । ब्रह्मा कुमारी संस्था के गॉडलीवुड स्टूडियो, आई.रियलिटीज़ के सहयोग से, अपनी नवीनतम एनिमेटेड फिल्म, “द लाइट: ए जर्नी विदइन…” को गोवा में 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली प्रीमियर के लिए चुना गया है | यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2023 तक आयोजित है। यह जानकारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर के प्रवक्ता के द्वारा दी गई है।

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता, शूजीत सरकार इस मूवी के क्रिएटिव प्रोडूसर हैं। उनकी यह “द लाइट …” एक अद्वितीय एनीमेशन फिल्म है, जिसे गॉडलीवुड स्टूडियो की रचनात्मक प्रक्रिया और आई.रियलिटीज के तकनीकी नवाचार की संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया है। दुनिया के सबसे प्रशंसित गोवा फिल्म समारोहों में, प्रकाश महोत्सव की भावनाओं को लिए हुए इस फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी। यह मनमोहक एनिमेटेड फिल्म मानवीय भावना की गहराई तक ले जाती है। दर्शकों को एक परिवर्तनकारी यात्रा पर ले जा कर सिनेमाई अनुभव कराती है।

गॉडलीवुड स्टूडियो एक अग्रणी प्रोडक्शन स्टूडियो है, जो कि ऊंच विचार व गुणवता वाली दृश्यात्मक मनोरम सामग्री तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। आध्यात्मिकता और वास्तविक कहानी पर ध्यान देने के साथ, स्टूडियो का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों को अंदर से प्रेरित करना और उनका उत्थान करना है। आई.रियलिटीज़ टेक्नोलॉजी एनीमेशन उद्योग में तकनीकी नवाचार में सबसे आगे है, और गहन अनुभव बनाने के लिए जाना जाता है।

ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक संगठन 1936 से आरंभ होकर अब तक सभी महाद्वीपों के सेंकड़ों देशों में स्थित अपनी 5000 से अधिक राजयोग ध्यान केंद्रों द्वारा पूरे मानवता को निस्वार्थ सेवा प्रदान करती है।

अब इसकी मुख्यालय माउंट आबू में स्थित है। 87 वर्षों से अधिक समय से यह संस्था विभिन्न अध्यात्मिक कार्यक्रम द्वारा विश्व शांति, सदभावना और भाईचारे को बढ़ावा देती आ रही है। यह फिल्म असल में, ब्रह्मा कुमारी संस्था के संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी, जिन्हें पिताश्री ब्रह्मा भी कहते हैं, उनके वास्तविक जीवन घटनाओं पर आधारित है।

महिलाओं को सशक्त बनाने, मानवीय मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने और आध्यात्मिकता के माध्यम से दुनिया में शांति और सद्भाव लाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी सारी संपत्ति ईश्वरीय सेवा में समर्पित किए हैं। विलासिता व आराम का जीवन त्याग कर वे राजयोगी बने। आध्यात्मिकता के इस नए मार्ग में, उन्होंने बहादुरी के साथ कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना किया, और पूरी यात्रा के दौरान, उन्होंने सर्वशक्तिमान सर्वोच्च आत्मा, परमात्मा “द लाइट” के द्वारा सशक्त हुए, और सही मार्गदर्शन प्राप्त किए।

उनके नश्वर शरीर को त्यागने के बाद भी, उनकी रूहानी यात्रा दुनिया भर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करती है। उनके द्वारा शुरू की गई आध्यात्मिक क्रांति लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है और उन्हें भविष्य के लिए सशक्त बना रही है। जिन बच्चों, युवा और महिलाओं को उन्होंने सशक्त बनाया, वे आत्मिक प्रेम, शांति और ज्ञान का वाहक बने हैं। गोवा फ़िल्म उत्सव का विषय “सिनेमा की खुशी का जश्न मनाएं” है। लगभग इस विषय पर केंद्रित “द लाइट…. ” फ़िल्म उस अपार खुशी, उत्साह और प्रेरणा को उजागर करता है, जिसे सिनेमा लोगों के जीवन में लाता है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग का समय 25 नवंबर, 2023 को शाम 7 बजे इनोक्स, मक़ुइनेज़ पैलेस थिएटर, गोवा में है।  ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त प्रमुख राजयोगिनी बी के जयंती दीदी, क्रिएटिव प्रोडूसर शूजीत सरकार, गॉडलीवुड स्टूडियो के निर्माता और कार्यकारी निदेशक बी के हरिलाल भानुशाली, एनीमेशन निर्देशक प्रसाद अजगांवकर 2023 फ़िल्म महोत्सव में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!