भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को ब्राह्मण समाज का समर्थन …… कुछ लोगों का निजी राजनीतिक फैसला – ब्राह्मण खाप हरियाणा

राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर ब्राह्मण खाप हरियाणा ने चंडीगढ़ में की प्रेसवार्ता

भूपेंद्र हुड्डा ब्राह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात न कर यह एलान करें कि कांग्रेस ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाएगी

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2023 : ब्राह्मण खाप हरियाणा द्वारा राजनीति में अपनी हिस्सेदारी को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपना एजेंडा बताया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि लोकसभा में जो भी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को ज्यादा सीटों पर टिकट देगा, ब्राह्मण समाज द्वारा उसका खुला समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव की समीक्षा भी की जाएगी कि उस समय कांग्रेस, भाजपा, आईएनएलडी, जेजेपी और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज को कितनी सीटों पर टिकट दी थी और किस राजनीतिक दल ने ब्राह्मण समाज से राज्यसभा के लिए कितने प्रत्याशी दिए।

कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की ब्राह्मण समाज के समर्थन देने पर की गई टिप्प्णी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों की उपस्थिति दिखाई गई है, उन्होंने समाज के नाते ज्वाइन नहीं किया, यह कुछ लोगों का निजी राजनीतिक फैसला था।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्राह्मण रेजिमेंट का गठन किया जाए और ईपीबीजी के तहत चयनित उम्मीदवारों को जल्द ज्वाइन कराया जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सनातनी व देशभक्ति का अनुसरण करने वालों का साथ देगा।

उन्होंने कहा कि ई डब्ल्यू एस का वर्गीकरण करके ग्रुप A व ग्रुप B बनाया जाए और ब्राह्मण समाज को ग्रुप A में रखा जाए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ब्रह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात न कर यह एलान करें कि कांग्रेस ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने एजेंडे में भूपेंदर हुड्डा की बात को रखती है, तो हम उनकी बात को सही मानते, यह तो भविष्य की बात है।

उन्होंने कहा कि हम भूपेंदर हुड्डा की बात पर कैसे यकीन करे, क्योंकि उनके बयान का खंडन उन्ही की पार्टी के बड़े नेताओ द्वारा किया जा रहा है। यह ब्राह्मण समाज को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अबकी बार ब्राह्मण एकजुट होगा और किसी के बहकावे में नहीं आएगा।

इस अवसर पर प्रैस वार्ता में सुशील गौतम सिरसी प्रवक्ता ब्राह्मण खाप हरियाणा, प्रयाग राज सरपंच एवं संरक्षक ब्राह्मण सभा हलका पुंडरी, रोशन लाल शर्मा बसताडा और महासचिव ज़िला ब्राह्मण सभा करनाल भी उपस्थित रहे।

अंत में उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वह खुलासा करे कि ब्राह्मणों को कितना कितना प्रत्तिनिधितव देना चाहती है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!