डरी हुई भाजपा हरियाणा कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को आऊट आफ कांटेस्ट में लेकर तिल का ताड़ बनाकर कभी कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप जडती है तो कभी मुख्यमंत्री पद की होड़ का हवाला देकर कांग्रेस में बिखराव के नाम पर जनता को ठगती है : विद्रोही

08 नवम्बर 2023 –  स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा डरी व बौखलाई हुई है। भाजपा को साफ दिख रहा है कि हरियाणा की दस लोकसभा सीट व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से हरियाणा की जनता के आशीर्वाद से बडी जीत मिलने वाली है। विद्रोही ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की दिख रही साफ जीत से डरी हुई भाजपा सत्ता बल पर मीडिया में कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करवाती रहती है। हरियाणा कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को आऊट आफ कांटेस्ट में लेकर तिल का ताड़ बनाकर कभी कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप जडती है तो कभी मुख्यमंत्री पद की होड़ का हवाला देकर कांग्रेस में बिखराव के नाम पर जनता को ठगती है। इन सभी दुष्प्रचारों का जनता पर कोई असर नही दिखने पर अब भाजपा इंडिया अलायंस में कथित सीट बटवारे के तनाव के बहाने कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी है।  

विद्रोही ने कहा कि अभीे तक तो यह भी तय नही हुआ है कि हरियाणा में कांग्रेस अपने किसी गठबंधन सहयोगी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या अकेले चुनाव लडेगी। इंडिया गठबंधन ने पहले दिन से साफ कर दिया था कि इंडिया गठबंधन में राष्ट्रीय स्तर पर सीट बटवारा होने की बजाय राज्य वाईज सीटों का बटवारा होगा। वहीं यह भी तय होगा कि कांग्रेस किन राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव लडेगी और किन राज्यों में बिना गठबंधन चुनाव लडेगी। हरियाणा भी उन राज्यों में शामिल है जहां कांग्रेस इंडिया अलायंस के किसी दल के साथ गठबंधन के बिना चुनाव लड़ सकती है।

विद्रोही ने कहा कि जब अभी तक यह ही तय नही हुआ है कि हरियाणा में कांग्रेस अपने गठबंधन सहयोगी आप पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लडेगी या नही, तब सीट बटवारे में किस बात का विवाद यह समझ से परे है। कांग्रेस यह समझ नही पा रही है कि मीडिया सबकुछ जानते हुए भी ऐसे मुद्दे क्यों उछाल रहा है जिनका कोई आधार व औचित्य अभी है ही नही। हरियाणा में सीट बटवारे की बात तो तब उठेगी जब पहले यह तय हो जाये कि हरियाणा में कांग्रेस आप पार्टी से गठबंधन करेगी या नही? विद्रोही ने मीडिया से आग्रह किया कि वे कांग्रेस व इंडिया अलायंस के बारे में भाजपा लाईन टो करके असंगत बाते उछालने से पहले गंभीरता से विचार करे कि कहीं वे जाने-अनजाने में भाजपा कीे कठपुतली बनकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार तो नही कर रहे। 

error: Content is protected !!