कानून की रखवाली नहीं कर सकते तो सरकार की दलाली न करें गुरनाम चढूनी – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद मंगलवार को रोहतक जिला कोर्ट में पहरावर की जमीन पर से प्रशासन का कब्ज़ा छुडवाने और समाज को दिलवाने के लिए केस में पेश हुए | वही पीजीआई में बाहरी लोगों के भर्ती करवाने का विरोध करने पर भी उन पर दर्ज एक और केस में कोर्ट में पेश हुए |

नवीन जयहिंद ने दर्ज केसों पर कहा कि जमीन समाज को मिल चुकी है अब इस तरह के केस से सिर्फ सरकार परेशान करने की कोशिश कर रही है | अब तक उन पर दर्जनों केस हो चुके है लेकिन जनता और समाज के लिए वे हमेशा आगे खड़े रहेंगे और एक हजार केस भी हो जाये तो पीछे हटने वाले नही है | इस जमीन पर अस्पताल , स्कूल, कॉलेज और खेल का मैदान बनेंगे जिसमे 36 बिरादरी का लोगों के बच्चे पढने -खेलने और सभी लोगों का इलाज होगा | वही हरियाणा में नौकरियों पर पहला अधिकार हरियाणा के युवाओं का है|

आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है ऐसे में बाहरी लोगों को भर्ती करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा है | अगर जनता की आवाज उठाने के लिए उन पर एक दर्जन केस भी हुए तो वे पीछे नहीं हटेंगे |

वही पत्रकारों द्वारा गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा SYL पर दिए बयान पर नवीन जयहिंद ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी न सिर्फ हरियाणा के किसानों का विरोध कर रहे है बल्कि सुप्रीम कोर्ट और संविधान का भी विरोध कर रहे है | उन्हने उम्मीद नही थी कि अपने आप को किसान नेता कहने वाले किसानों की समस्या ही नहीं जानते है |

हरियाणा के किसानों की 10 लाख एकड़ बंजर जमीन SYL के पानी का इन्तजार कर रही । जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। 60 प्रतिशत जनता अशुद्ध पानी पी रही है और प्रदेश के माता-बहनें कई तरह की बिमारियों की शिकार हो रही है |

गावों में भूमिगत जल कई सौ फीट निचे जा चुका है | SYL का विरोध करने करने वाले वाले न सिर्फ हरियाणा के विरोधी है बल्कि प्रदेश के किसानों , संविधान – सुप्रीम कोर्ट के भी विरोधी है | अगर गुरनाम चढूनी कानून की रखवाली नहीं कर सकते है तो सरकार की दलाली का भी काम न करें |

वही बढ़ते प्रदूषण पर भी नवीन जयहिंद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद रखना होगा, सरकार के भरोसे न रहे | अच्छा खाए और अच्छी मेहनत कर अपने फेफड़ों को मजबूत बनायें |