SYL पर क्यों नहीं बोले केजरीवाल,क्या जीभ को लग गया था लकवा – जयहिंद
SYL पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागु न करने की शपथ लेकर हरियाणा के लोगों के साथ केजरीवाल ने किया धोखा – जयहिंद
SYL पर हरियाणा की जनता को जवाब देने के डर से भागे भगवंत मान – जयहिंद
जादू करके 5 हजार कुर्सियों पर बैठा दिए 11 हजार पदाधिकारी – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक / रविवार को रोहतक की सडकों पर “हरियाणा का गद्दार कौन” के नारे लग रहे थे | ये नारे बढती ठंड में शहर का तापमान बढ़ा रहे थे | ये नारे कोई और नहीं बल्कि नवीन जयहिंद और उनके साथी लगा रहे थे | सडकों पर ट्रेक्टर-ट्राली में खड़े लोगों के हाथों में बैनर के साथ हरियाणा की जनता केजरीवाल से सवाल कर रही थी कि उन्हें SYL के हक़ का पानी कब मिलेगा | कोई पानी की टंकी सिर पर उठाये हुए था, कोई मटका तो कोई सुप्रीम कोर्ट का ताज सिर पर लगाये हुए था |

नवीन जयहिंद और उनके साथी SYL नहर के निर्माण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सवाल करने निकले थे | इस मौके पर उनके साथ हजारों की संख्या में लोग केजरीवाल से हरियाणा के हक़ के पानी पर सवाल पूछने के लिए सडकों पर उतरे |

नवीन जयहिंद ने SYL पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि अपने पुरे भाषण में अरविन्द केजरीवाल के मुहं से SYL पर एक शब्द तक नहीं निकला | क्या उनकी जीभ को लकवा लग गया था | केजरीवाल हरियाणा को SYL का एक बूंद पानी नहीं देना चाहते इसलिए वे अपने मुंह से एक शब्द तक नही बोल पाए |

नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का असली चेहरा आज लोगों के सामने आ गया है | जिस तरह से आज उन्होंने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है उसे भविष्य में याद रखा जायेगा |

SYL का पानी नहीं देने वाले को हरियाणा का जनता दिखाएगी काला पानी – जयहिंद

नवीन जयहिंद ने केजरीवाल को हरियाणा का गद्दार बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने SYL पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने पर शपथ न लेकर हरियाणा से गद्दारी की है | इससे मंशा साफ़ होती है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के साथ धोखा कर रही है | हरियाणा की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका मुहं तोड़ जवाब भी देगी |
जयहिंद ने तंज कसते हुए कहा कि SYL का पानी नहीं देने वाले को हरियाणा की जनता काला पानी भेजेगी |

जयहिंद ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि 36 बिरादरी के लोगों का सम्मान तब होगा जब वे उन्हें उनके हक़ का पानी देंगे | जो प्यासे को पानी नहीं पिला सकता वो जनता को और क्या दे सकते है | हरियाणा वाले दूध या दारू नहीं हरियाणा का हक़ का पानी मांग रहे है |

जयहिंद ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने जादू करके 5 हजार कुर्सियों पर 11 हजार पदाधिकारी बैठा दिए | आज हरियाणा के लोगों ने बता दिया कि वे केजरीवाल को सिरे से नकार चुके है |

SYL पर हरियाणा की जनता को जवाब देने के डर से भागे भगवंत मान – जयहिंद

जयहिंद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बयानी हमला करते हुए कहा कि वे हरियाणा की जनता को किस मुहं से SYL पर जवाब देते इसलिए वे डरकर भाग खड़े हुए | हरियाणा की जनता उनसे SYL नहर के निमार्ण पर सवाल कर रही है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को कब लागू करवा रहे है |

जयहिंद ने वही केजरीवाल और मान से संविधान, बाबा साहेब अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह से माफ़ी मांगने के लिए कहते हुए बोले कि दोनों मुख्यमंत्रियों को माफ़ी मांगनी चाहिए क्योंकि इनकी विचारधारा खुद से पहले दूसरों का भला करने की है |

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के 10 लाख एकड़ बंजर जमीन SYL के पानी का इन्तजार कर रही । जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। 60 प्रतिशत जनता अशुद्ध पानी पी रही है और प्रदेश के माता-बहनें कई तरह की बिमारियों की शिकार हो रही है | गावों में भूमिगत जल कई सौ फीट निचे जा चुका है |

दो बार पुलिस के साथ हुई जयहिंद व् उनके साथियों की झड़प, 6 साथी हुए घायल

नवीन जयहिंद व उनके साथी जब अरविन्द केजरीवाल से सवालों के जवाब लेने के लिए सेक्टर -6 से निकले तो उन्हें वही पुलिस द्वारा उपर से ऑर्डर का हवाला देकर रोक दिया गया | जब कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा दिखी तो पुलिस पीछे हटी | प्रशासन वही नहीं रुका जब आम आदमी पार्टी के समारोह स्थल से 100 मीटर दूर थे तब बेरिकेडिंग लगा सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ फिर झडप हुई | इसी झडप में 6 साथी भी घायल हो गये | बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नवीन जयहिंद और उनके साथियों को हिरासत में भी लिया |

error: Content is protected !!