भाजपा-खटटर राज के 9 साल इतने बेमिसाल, हरियाणा का कोई भी वर्ग, समुदाय भाजपा राज से संतुष्ट नही : विद्रोही

प्रदेश में भाजपा की लूट व झूठ के कारण आमजनों में इतना भारी रोष है कि बिना पुलिस संगीनों के साये मुख्यमंत्री प्रदेश में जनसभा तो दूर, अपना कथित जनसंवाद कार्यक्रम भी पूरा नही कर पा रहे है : विद्रोही
विगत 9 सालों में चार दंगों में ही पुलिस गोलियों से 90 से ज्यादा हरियाणवी मौत के शिकार हुए : विद्रोही
अस्पतालों में डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ के 50 प्रतिशत पद खाली है। स्कूल, कालेजो व विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली है : विद्रोही

27 अक्टूबर 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि भाजपा-खटटर राज के 9 साल इतने बेमिसाल है कि हरियाणा का कोई भी वर्ग,े समुदाय भाजपा राज से संतुष्ट नही है और प्रदेश में भाजपा की लूट व झूठ के कारण आमजनों में इतना भारी रोष है कि बिना पुलिस संगीनों के साये मुख्यमंत्री प्रदेश में जनसभा तो दूर, अपना कथित जनसंवाद कार्यक्रम भी पूरा नही कर पा रहे है। विद्रोही ने कहा कि भाजपा खटटर राज इतना बेमिसाल रहा है कि विगत 9 सालों में चार दंगों में ही पुलिस गोलियों से 90 से ज्यादा हरियाणवी मौत के शिकार हुए। हरियाणा के 57 साल के प्रजातंािकत्र इतिहास में किसी भी दल के राज में पुलिस गोलियों से इतने ज्यादा नागरिकों की एक तरह हत्या नही की गई। हरियाणा में कर्ज बोझ व फसल बर्बादी से भाजपा खट्टर राज में 100 से ज्यादा किसानों ने क्या तो आत्महत्या की या खेतों में हार्टफेल से मरे। हरियाणा में किसाने की दुगर्ति का हाल यह है कि भाजपा राज में किसान आय दोगुना होने तो दूर, किसानों पर कर्ज बोझ और बढ़ गया।  

विद्रोही ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के जारी आंकडों के अनुसार ही जहां देश में हर किसान परिवार पर 78 हजार रूपये का कर्ज बोझ है, वहीं हरियाणा के प्रति किसान परिवार पर औसतन 182922 रूपये का कर्ज बोझ है। कांग्रेस राज में 2014 में जो बेरोजगारीे दर 2.9 प्रतिशत थी, वह बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई। सरकारी व्हाईट कालर नौकरियां केवल तीन जातियों के संघीयों को दी जा रही है। सरकारी भर्तीया नोटो के बोरे भरकर रिश्वत लेकर की जा रही है। पेपर लीक, आंसर सीट खाली छोड़कर, पुराने साल के पेपर के प्रश्नों को रिपीट करके और नई-नई तिकडमों से भारी भ्रष्टाचार से सरकारी नौकरियां दी जा रही है। महिला अत्याचार, अपराध में हरियाणा देशभर में नम्बर 3 पर है। भाजपा सरकार ब्लात्कारियों को बेशर्मी से सरंक्षण देती है। विद्रोही ने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ के 50 प्रतिशत पद खाली है। स्कूल, कालेजो व विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली है। अस्पतालों में दवाएं नही, स्कूल-कालेजो में शिक्षा का आधारभूत ढांचा नही। सरकारी, गैरसरकारी कर्मचारियों में भारी रोष है। हर रोज किसी न किसी विभाग के कर्मचारी सडकों पर आंदोलन करते नजर आते है। सरकारी कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार है। 31 बड़े घोटाले भाजपा राज में हुए, पर एक भी घोटालेबाज गिरफ्तार नही हुआ। भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है।  

विद्रोही ने आरोप लगाया कि विकास कार्यो में भेदभाव किया जा रहा है। इसका जींवत प्रमाण अहीरवाल के साथ हर क्षेत्र में किया जा रहा सौतेला व्यवहार है। पिछडे, दलितों के आरक्षित पदों को जान-बूझकर सुनियोजित षडयंत्र के तहत खाली रखा जा रहा है। पूरे प्रदेश में सरकार के प्रति असंतोष है। विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा खट्टर राज के 9 साल हरियाणा के लिए विनाशकारी है। मीडिया हाईप से भाजपा सत्ता बल पर जो अपना गुणगान कर ले, लेकिन हरियाणा की जनता लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हरियाणा से खदेडऩे व कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने का मन बना चुकी है। 

Previous post

कम्युनिकेशन/बातचीत करने के तरीके को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस PCR/ERV पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग

Next post

वानप्रस्थ संस्था में 2023 में मिले नोबेल पुरस्कारों पर विशेष श्रृंखला का आयोजन ……

You May Have Missed

error: Content is protected !!